श्री रावतपुरा सरकार इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग शहडोल ने निभाई परंपरा, रखी गई “लैंप लाइटिंग और ओथ टेकिंग सेरेमनी”…
शहडोल || श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग शहडोल में लैंप लाइटिंग और ओथ टेकिंग सेरेमनी रखा गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाराज जी के आशीर्वाद और श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष महोदय डॉ. जे. के. उपाध्याय के कुशल मार्गदर्शन में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, शहडोल के एम. एस. सागर, विशेष अतिथि सिविल सर्जन जिला चिकित्सालय शहडोल डॉ. जी. एस. परिहार के साथ गवर्नमेंट स्कूल शहडोल के प्रिंसिपल टी. सुखनंदन को गुलदस्ता भेंट कर की गई।
Read More:-भारती के साथ अमेरिका: पाकिस्तान में मिसाइल गिरने के मामले में कहा ये सिर्फ एक दुर्घटना….
संस्थान की शिक्षिकाओं ने लैंप लाइट और ओथ टेकिंग सेरेमिनी की महत्ता बताते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की। संस्थान के सीएओ दीपक सिंह सेंगर और अतिथियों ने माता सरस्वती की वंदना की और महाराज जी का आशीर्वाद लिया। नर्सिंग कॉलेज के संस्थान प्रमुख ने छात्रों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की साथ ही अतिथियों ने अपने अनुभव और विचार साझा किया।

Read More:-होलिका दहन: ऐसा मंदिर जहां की अखंड ज्योति से जलाते हैं होलिका, माचिस की तीली का नहीं करते उपयोग…
छात्रों ने वेलकम गीत के साथ अतिथियों का स्वागत किया। वही मोमबत्ती जलाकर लैंप लाइटिंग और ओथ टेकिंग सेरेमनी की परंपरा निभाई। संस्थान की विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेताओं को मुख्य अतिथियों ने पुरस्कार प्रदान किया।

छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों जिसमे लावणी,गुजराती, राजिस्थानी, पंजाबी और छत्तीसगढ़ी नृत्यों की प्रस्तुति कर भिन्नता में एकता का संदेश दिया। इस अवसर पर छात्रों के परिजन भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के समापन में उपस्थित अतिथियों को संस्थान का मोमेंटो भेंट किया गया और संस्थान प्राचार्या आकांक्षा बाघे ने आभार प्रकट कर छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की वही राष्ट्रगान गाकर कार्यक्रम का समापन किया गया।

Read More:-बिलासा इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में हुआ ‘Hasta La Vista’…
श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष महोदय डॉ. जे. के. उपाध्याय ने संस्थान के समस्त शैक्षणिक और अशैक्षणिक स्टाफ को इस सफल कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं दी…









