श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग मंडला जीएनएम द्वितीय वर्ष परीक्षा परिणाम घोषित, सभी छात्राएं फर्स्ट डिवीजन से पास…
मंडला।। मध्यप्रदेश नर्सिस काउंसिल भोपाल ने 13 मार्च को जीएनएम द्वितीय वर्ष के परीक्षा परिणाम घोषित किया गए । जिसमें श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग महाराजपुर मंडला की सभी छात्राए फर्स्ट डिवीजन से पास हुई है।बता दें की संस्था का परीक्षा परिणाम 100% आया है यह परीक्षा मध्यप्रदेश नर्सिंग काउंसिल भोपाल ने ऑफलाइन कराई थी।
Read More:-रायपुर रेलवे नहीं दे रहा कंबल-तकिया, रेलवे बोर्ड ने जारी किया पाँच दिन पहले आदेश…
मंडला नर्सिंग कॉलेज प्रमुख आशिमा पटेल ने सभी छात्राओं को उन के बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए शुभकामनाएं दी और कॉलेज की सभी टीचिंग स्टॉफ को उनके कठिन परिश्रम के लिए एवं नर्सिंग डायरेक्टर प्रमोद पाण्डे को समय-समय पर उन के मार्गदर्शन देने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा की आप सभी के कठिन परिश्रम की वजह से ही आज मंडला नर्सिंग कॉलेज का परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत आया है।
श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष महोदय डॉ. जे. के. उपाध्याय ने संस्थान के समस्त शैक्षणिक व अशैक्षणिक स्टाफ को छात्रों की इस सफलता के लिए शुभकामनाएं दी…


