June 20, 2026

कोरोना महामारी के चलते युगांडा के बाद, सबसे लंबे समय तक बंद रहने वाले स्कूल भारत के…

0
school_will_not_take_fees_for_april_and_may_before_june_dm_gives_relief_to_parents_1586092073

कोरोना वायरस महामारी के चलते युगांडा के बाद, भारत में स्कूल सबसे लंबे समय तक बंद रहे हैं केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने सोमवार को लोकसभा में ये जानकारी दी। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने यूनेस्को की रिपोर्ट के मामले से ये जानकारी दी। दरअसल उन्होंने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि महामारी के कारण न केवल भारत बल्कि अन्य देशों के स्कूल भी बंद रहे हैं। जिसके कारण शिक्षा प्रणाली बुरी तरह से प्रभावित हुई है।


join whatsapp


Read More:-भारती के साथ अमेरिका: पाकिस्तान में मिसाइल गिरने के मामले में कहा ये सिर्फ एक दुर्घटना….

केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि “यूनेस्को की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत युगांडा के बाद दूसरा देश है। जहां ऑफलाइन स्कूल सबसे लंबे समय तक बंद रहे। हालांकि, रिपोर्ट में अध्ययन में इस्तेमाल की जाने वाली कार्यप्रणाली का उल्लेख नहीं है। ” मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने आगे कहा कि स्कूल बंद होने से ऐसी स्थिति भी पैदा हुई जहां केंद्र, राज्यों और शैक्षणिक संस्थानों को ऑनलाइन तकनीकों को अपनाना पड़ा।



Read More:-होलिका दहन: ऐसा मंदिर जहां की अखंड ज्योति से जलाते हैं होलिका, माचिस की तीली का नहीं करते उपयोग…

मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा, “केंद्रीय बजट 2022-23 ने कुल 1,04,278 करोड़ रुपये के आवंटन के साथ शिक्षा को एक बड़ा बढ़ावा दिया है। जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 12 प्रतिशत की वृद्धि है।”

वहीं COVID-19 से बचाव के लिए दुनिया भर में स्कूलों को बंद कर दिया गया था और ऑनलाइन के माध्यम से ही बच्चों को पढ़ाया जा रहा था। लेकिन अब कोरोना के मामलों में कमी आई है जिसके बाद स्कूलों को फिर से खोला जा रहा है एक बार फिर से ऑफलाइन कक्षाएं शुरू हो गई हैं और बच्चों ने स्कूलों में जाकर पढ़ना शुरू कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *