September 22, 2026

श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में योग दिवस पर दिव्यांग छात्रों का सम्मान…

0
aa72d9e9-6cfc-49bb-b5fa-9f5e3ad0b811

रायपुर। श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन उत्साह, अनुशासन एवं आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर छात्रों, शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन, मानसिक संतुलन एवं योग के महत्व का संदेश दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायपुर के वर्तमान कार्यकारी निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. अशोक जिंदल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. अम्रुत अनिलराव पुरोहित, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. कप्तान सिंह, कला संकाय की अधिष्ठाता प्रो. गरिमा सिंह, योग संकाय की विभागाध्यक्ष डॉ राधिका चंद्राकर सहित विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने सहभागिता की।

मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. अशोक जिंदल ने अपने संबोधन में कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवन जीने की एक संपूर्ण जीवन-पद्धति है। उन्होंने युवाओं से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक दृढ़ता और आत्मिक शांति भी प्रदान करता है।

इस अवसर पर योग के प्रति जागरूकता, अनुशासन एवं रचनात्मक सहभागिता के लिए दिव्यांग विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कुलसचिव डॉ. अमृत अनिलराव पुरोहित ने अपने उद्बोधन में कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों से नियमित योगाभ्यास अपनाने का आग्रह किया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान सत्रों का आयोजन किया गया, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योग विशेषज्ञों ने योग के वैज्ञानिक एवं स्वास्थ्य संबंधी लाभों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए इसके नियमित अभ्यास के महत्व को रेखांकित किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *