भारत के साथ अमेरिका: पाकिस्तान में मिसाइल गिरने के मामले में कहा ये सिर्फ एक दुर्घटना….
हाल ही में भारत की तरफ से पाकिस्तान में गिरी मिसाइल का मामले में अमेरिका ने कहा है कि दुर्घटनावश के अलावा अन्य कोई कारण नजर नहीं आता। सरकार ने गत शुक्रवार को कहा था कि दो दिन पहले गलती से एक मिसाइल चल गई थी, जो पाकिस्तान में जा गिरी और यह ‘‘खेदजनक’’ घटना नियमित रख रखाव के दौरान एक तकनीकी खराबी के कारण हुई थी।
Read More:-होलिका दहन: ऐसा मंदिर जहां की अखंड ज्योति से जलाते हैं होलिका, माचिस की तीली का नहीं करते उपयोग…
वहीं विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने सोमवार को दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘जैसा कि आपने हमारे भारतीय साथियों से भी सुना है कि यह घटना एक गलती के अलावा और कुछ भी नहीं थी, हमें भी इसके पीछे और कोई कारण नजर नहीं आता।’’
प्राइस ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘आप इस संबंध में अन्य कोई भी सवाल भारतीय रक्षा मंत्रालय से करें। उन्होंने नौ मार्च को एक बयान जारी कर स्पष्ट किया था कि वास्तव में उस दिन क्या हुआ था। हम उससे इतर कोई टिप्पणी नहीं कर सकते।’’


