श्री रावतपुरा सरकार इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने BYJU’S का डिस्कवरी स्कूल सुपर लीग राउंड वन किया क्वालीफाई…
कुम्हारी || श्री रावतपुरा सरकार इंटरनेशनल स्कूल कुम्हारी के दो छात्रों ने BYJU’S की तरफ से आयोजित डिस्कवरी स्कूल सुपर लीग राउंड 1 को क्वालीफाई किया है। छात्र नेहल निषाद कक्षा सातवीं और किशन शाह कक्षा नौवीं के विद्यार्थी है। BYJU’S ने इन छात्रों को महाराज जी के हाथों से उपहार देकर सम्मानित किया। महाराज जी ने इस छात्रों को गणित और विज्ञान में उनके इस अच्छे प्रदर्शन और दक्षता के लिए बधाई दी।
Read More:-बिलासा इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में हुआ ‘Hasta La Vista’…
श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री रविशंकर महाराज जी, उपाध्यक्ष डॉ. जे. के. उपाध्याय, कुम्हारी परिसर निदेशक एम. के. श्रीवास्तव एवं प्रधानाचार्या आरती मिश्रा और समस्त शिक्षकगणों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ शुभकामनाएं दीं ।
साथ ही छात्रों के इस असाधारण प्रदर्शन के लिए श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष महोदय डॉ. जे. के. उपाध्याय ने संस्थान के समस्त शैक्षणिक व अशैक्षणिक स्टाफ को और उनके पालकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके इस मेहनत की सराहना की…


