June 24, 2026

श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय योग विभाग के छात्र एवं शिक्षक हुए सम्मानित…

0
WhatsApp Image 2022-03-12 at 8.47.56 PM (1)

रायपुर।। छत्तीसगढ़ योग आयोग ने 12 मार्च को कोविड – 19 महामारी में योग की भूमिका विषय पर अंतर्राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन नगर निगम सभा कक्ष रायपुर में किया गया। वेबिनार का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाज कल्याण विभाग मंत्री अनिला भेड़िया, द्वारा किया।


join whatsapp


Read More:-श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय ने की कुलसचिव डॉ. प्रताप सिंह की अध्यक्षता में “6th Teacher’s and Consultant meet” सम्पन्न…

वेबिनार की अध्यक्षता राज्यसभा सांसद रायपुर छाया वर्मा जी ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में महापौर नगर निगम, एजाज ढेबर , सभापति प्रमोद दुबे और छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा उपस्थित रहे।



Read More:-छत्‍तीसगढ़ में  पूर्वी हवाओं के प्रभाव से शुष्क रहा मौसम,14 मार्च के बाद बढ़ेगा तापमान

इस अवसर पर श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय रायपुर के योग विभाग के बीएससी अंतिम वर्ष के छात्र टिकेश्वर पटेल को शीर्षासन को 1घंटा 44 मिनट तक लगातार करने के लिए विश्व रिकॉर्ड बनाने पर सम्मानित किया गया ।



Read More:-भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीता विश्वकप का तीसरा मैच, वेस्टइंडीज को दी शिकस्त…

साथ ही योग आयोग छत्तीसगढ़ एवं यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे प्रोजेक्ट गर्भवती महिलाओं के लिए योग पर मुख्य योग प्रशिक्षक के रूप में कार्य करने पर श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के योग विभाग के सहायक प्राध्यापिका डॉ.राधिका चंद्राकर को भी सम्मानित किया गया।


 


Read More:-श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय ने कराई “5th Teacher’s meet”, बैठक धमतरी में हुई सम्पन…

वेबिनार में अंतर्राष्ट्रीय स्तर लगभग 1000 लोगों ने ऑनलाइन पंजीयन कराया साथ ही 200 लोग प्रत्यक्ष रूप से शामिल हुए। वेबिनार में 7 विषय विशेषज्ञों ने अपने विचार रखे एवं श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय रायपुर के योग विभाग के डॉ. राधिका चंद्राकर व डॉ. उमाशंकर कौशिक को भी विषयान्तर्गत उद्बोधन के लिए आमंत्रित किया गया। वहीं वेबिनार के अंत में अध्यक्ष छत्तीसगढ़ योग आयोग एवं अन्य अतिथियों के द्वारा समस्त प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।



Read More:-अबूझमाड़ के आदिवासी बच्चे ‘खेलो इंडिया’ में, अबूझमाड़ अकादमी बनाने मुख्यमंत्री ने बजट में की घोषणा…

श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के प्रति कुलाधिपति डॉ. जे. के. उपाध्याय ने , कुलसचिव डॉ. प्रताप सिंह, उपकुलसचिव भानु प्रताप सिंह, उपकुलसचिव चंद्रकांत मोहबिया, उपकुलसचिव संजीव कुमार ,कला एवं मानविकी संकाय के अधिष्ठाता डॉ. एम.एस.मिश्रा, योग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. केवल राम चक्रधारी के साथ संस्थान के समस्त शैक्षणिक व अशैक्षणिक स्टाफ को इस सफल भागीदारी के लिए शुभकामनाएं दी…



 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *