अबूझमाड़ के आदिवासी बच्चे ‘खेलो इंडिया’ में, अबूझमाड़ अकादमी बनाने मुख्यमंत्री ने बजट में की घोषणा…
प्रदेश के नक्सल इलाके अबूझमाड़ के आदिवासी बच्चे मलखंब में अपना शानदार हुनर दिखा रहे हैं। ये बच्चे मलखंब में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हैं। बीते 2 सालों में देश के अलग-अलग शहरों में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अब तक 18 गोल्ड समेत कुल 50 से ज्यादा मेडल हासिल कर चुके हैं। मुंबई, गोवा, तमिलनाडु, गुजरात और दिल्ली में भी खिलाड़ियों ने अपना जौहर दिखाया है। अब पंचकुला में होने वाले ‘खेलो इंडिया स्कीम’ की तैयारियों में लग गए हैं। खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण मिल सके, इसके लिए अब अबूझमाड़ अकादमी बनाने की तैयारी है। CM भूपेश बघेल ने बजट में इसकी घोषणा भी की है।
Read More:-भारत-चीन: लद्दाख में चल रहे टकराव के कारण 15वें दौर की सैन्य वार्ता…
वहीं नारायणपुर जिला प्रशासन की पहल से मलखंब को प्रोत्साहित करने के लिए अबूझमाड़ मलखंब एकेडमी में बच्चों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मलखंब की प्रैक्टिस के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। प्रशिक्षण केंद्र में कुल 120 खिलाड़ियों ने अपना पंजीयन करवाया है। जिसमें लगभग 80 खिलाड़ी नियमित प्रशिक्षण हासिल कर रहे हैं।
बता दें की प्रशिक्षण में 40 बालक और 40 बालिकाएं भी शामिल हैं। इस प्रशिक्षण केंद्र से लगभग 40 खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का प्रतिनिधित्व भी किया है। बिलासपुर में हुई 32वीं राष्ट्रीय मलखंब चैम्पियनशिप 2020 में जिले के खिलाड़ियों ने 8 गोल्ड मेडल भी हासिल किए हैं।

Read More:-श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय ने कराई “5th Teacher’s meet”, बैठक धमतरी में हुई सम्पन…
हरियाणा के पंचकुला में राष्ट्रीय प्रतियोगिता ‘खेलो इंडिया स्कीम’ का आयोजन होगा। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जिले के 10 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इसमें यदि ये खिलाड़ी जीत दर्ज कर लेंगे तो इनका चयन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगा। साथ ही भारत सरकार की तरफ से 8 साल की विशेष छात्रवृत्ति दी जाएगी। इस चैम्पियनशिप के लिए खिलाड़ी तैयारी कर रहे हैं। कई घंटों तक इनकी लगातार प्रैक्टिस भी चल रही।
Read More:-सीबीएसई 10वीं टर्म-1 परिणाम घोषित, बोर्ड ने स्कूलों को ई-मेल से भेजा परिणाम…
उज्जैन में मलखंब की राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2021-
साल 2021 में मध्य प्रदेश के उज्जैन में मलखंब की राष्ट्रीय प्रतियोगिता हुई थी। इस प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने 10 गोल्ड, 1 सिल्वर और 29 ब्रॉन्ज मेडल जीते थे। उज्जैन में खिलाड़ियों ने रिकॉर्ड तोड़ कुल 40 मेडल हासिल किए थे। जिले के जूनियर प्रथम टीम, सब जूनियर टीम के बाद सीनियर के बालिका और बालक वर्ग ने टीम चैम्पियनशिप और पिरामिड चैम्पियनशिप में कांस्य पदक पर कब्जा जमाया था। छत्तीसगढ़ से 48 खिलाड़ियों का चयन इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए किया गया था। जिसमें 40 खिलाड़ी सिर्फ नारायणपुर जिले के थे। इन खिलाड़ियों ने अब तक स्कूल गेम्स, राज्य और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कुल 161 मेडल हासिल किए हैं।


