भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीता विश्वकप का तीसरा मैच, वेस्टइंडीज को दी शिकस्त…
भारत वेस्टइंडीज के बीच चल रहे मैच में भारत आज महिला विश्वकप का तीसरा मैच 155 रनों से जीत लिया है। इससे पहले भारत को पाकिस्तान के खिलाफ जीत और न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। बता दें वेस्टइंडीज अभी तक अपने दोनों मैच जीतकर आई थी। झूलन गोस्वामी ने विश्वकप में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड बना दिया है।
Read More:-अबूझमाड़ के आदिवासी बच्चे ‘खेलो इंडिया’ में, अबूझमाड़ अकादमी बनाने मुख्यमंत्री ने बजट में की घोषणा…
वेस्टइंडीज के सामने 318 रन का टारगेट था, जिसके जवाब में WI टीम 40.3 ओवर में 162 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई। डिएंड्रा डॉटिन (62) टॉप स्कोरर रहीं। भारत की ओर से स्नेह राणा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।
Read More:-सीबीएसई 10वीं टर्म-1 परिणाम घोषित, बोर्ड ने स्कूलों को ई-मेल से भेजा परिणाम…
इससे पहले टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट खोकर 317 रन बनाए थे। टीम के लिए हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना ने कमाल की पारी खेली। मंधाना ने 119 बॉल में 123 रन बनाए। वहीं, हरमनप्रीत के बल्ले से 109 रन निकले।


