SRU: “स्वास्थ्य के वर्तमान परिदृश्य में रोग प्रतिरोधक क्षमता की भूमिका पर वेबिनार,” डॉ.अखिलेश कुमार सिंह हुए शामिल..
रायपुर।। श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के कला संकाय के योग विभाग में 12 मार्च को “स्वास्थ्य के वर्तमान परिदृश्य में रोग प्रतिरोधक क्षमता की भूमिका ” (The Role of Immunity in Current Health Scenario) विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया जो ऑनलाइन माध्यम से सम्पन्न हुआ। वेबिनार में मार्गदर्शन के रूप में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. प्रताप सिंह मौज़ूद रहे।
Read More:-श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय योग विभाग के छात्र एवं शिक्षक हुए सम्मानित…
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में एस.ए.एम ग्लोबल यूनिवर्सिटी के मध्यप्रदेश से “काय चिकित्सा विभाग” के प्राध्यापक एवं अनुसंधान विकास विभाग के अधिष्ठाता प्रो. डॉ.अखिलेश कुमार सिंह उपस्थित रहे। वर्तमान स्वास्थ्य के परिप्रेक्ष्य में रोग प्रतिरोधक क्षमता विषय पर व्याख्यान देते हुए मुख्य रूप से रोग प्रतिरोधक क्षमता के विषय में सामान्य जानकारी दी । “हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने वाले मुख्य कारकों के बारे में बताते हुए प्रमुख रूप से भोजन, दिनचर्या, ऋतुचर्या, शारीरिक श्रम, एवं व्यक्तिगत एवं सामाजिक स्वच्छता की चर्चा की आयुर्वेद के सिद्धांतों का दैनिक जीवन में प्रयोग करने हेतु आहार को उसकी मात्रा, काल, देश, संस्कार, स्वभाव एवं संयोग आदि के माध्यम से व्यक्ति के प्रकृति के अनुसार लेने की बात कही।

दैनिक दिनचर्या में सुबह सूर्योदय के डेढ़ घण्टा पहले उठने जिससे ऑक्सीजन लेवल वातावरण में अधिक होने से स्वास्थ्य संवर्धन एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोतरी के लिए आवश्यक एवं दातून से मुँह साफ करने, मुँह में सुबह गुनगुना पानी भरकर थोड़ी देर तक रखने के बात कही जो मुँह सफाई के लिए का उपयोगी बताया। मुँह में गर्म पानी अथवा तेल धारण कर के रखने एवं नासिका में सरसों तेल की सोने के पूर्व एक से दो बुँद डालने से मुँह एवं नाक से जाने वाले सूक्ष्म जीवों से बचाव एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता के विकास में सहायक माना। मौसम के अनुसार उत्पन्न फलों एवं सब्जियों का सेवन करने, अपने जन्म भूमि में उत्पन्न आहारों के सेवन को आवश्यक माना । सदाचार के अनुरूप यम और नियम का पालन करने, अनुलोम-विलोम करने, योग की शोधन क्रियाओं को जानकारों के संरक्षण में करने की बात कही। संतुलित नींद लेने एवं अपनी संस्कृति एवं परंपराओं को जीवन में अपनाने पर विशेष जोर दिया ।

Read More:-छत्तीसगढ़ में पूर्वी हवाओं के प्रभाव से शुष्क रहा मौसम,14 मार्च के बाद बढ़ेगा तापमान
कार्यक्रम कि शुरुआत में अधिष्ठाता कला संकाय डॉ. एम. एस. मिश्रा ने समस्त विश्वविद्यालय की तरफ से प्रो. डॉ. अखिलेश कुमार सिंह का स्वागत किया। एवं विद्यार्थियों को उत्तम स्वास्थ्य के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने वाले घरेलू एवं देशी चीजों की ओर ध्यान आकर्षित किया। इस वेबिनार में 100 से भी अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया जिनमें श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के साथ साथ सांची, भोपाल, राजस्थान हरिद्वार आदि स्थानों के विद्यार्थी जुड़कर ज्ञान अर्जन किया एवं प्रश्नोत्तरी के माध्यम से अपने जिज्ञासाओं का उत्तर प्राप्त किया ।
Read More:-अबूझमाड़ के आदिवासी बच्चे ‘खेलो इंडिया’ में, अबूझमाड़ अकादमी बनाने मुख्यमंत्री ने बजट में की घोषणा…
कार्यक्रम का संचालन डॉ. उमाशंकर कौशिक सहायक प्राध्यापक योग द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. कप्तान सिंह अधिष्ठाता छात्र कल्याण एवं वरिष्ठ आचार्य योग विभाग द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया गया और विश्वविद्यालय में ऑफलाइन माध्यम से इस कार्यक्रम को करने के लिए प्रस्ताव भी दिया गया।
श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष महोदय डॉ. जे. के. उपाध्याय ने संस्थान के कुलसचिव डॉ. प्रताप सिंह, उपकुलसचिव भानु प्रताप सिंह, उपकुलसचिव चंद्रकांत मोहबिया, उपकुलसचिव संजीव कुमार के साथ संस्थान के समस्त शैक्षणिक व अशैक्षणिक स्टाफ को इस सफल वेबिनार के लिए शुभकामनाएं दी…

