June 14, 2026

श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में ‘आम महोत्सव’ का भव्य आयोजन…

0
DSC_6872

रायपुर। श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में “आम महोत्सव” का भव्य आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय परिसर आम की मनमोहक सुगंध एवं रंग-बिरंगी किस्मों से सुसज्जित दिखाई दिया, जिसने सभी आगंतुकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व आई. पी. एस. राजीव माथुर,  श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के सीईओ श्री विशाल गर्ग उपस्थित रहे। साथ ही कुलपति प्रो. सौरभ चतुर्वेदी, कुलसचिव डॉ. अमृत अनिलराव पुरोहित तथा विज्ञान संकाय की अधिष्ठाता प्रो. अनुभूति कोशले की गरिमामयी उपस्थिति रही ।

आम महोत्सव कार्यक्रम का संचालन लाइफ साइंस के विभागाध्यक्ष, डॉ. सुरेंद्र गौतम के द्वारा किया गया।

आम महोत्सव की महत्ता को बढ़ाने और अपने आम उत्पादन की विस्तृत जानकारी देने हेतु इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के विभिन्न   क्षेत्रों से आम उत्पादकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया

जिसमें  सुरेश ठाकुर, ठाकुर फार्म, तेंदुआ रायपुर और  तोरण, आम्रपाली सोसाइटी, रायपुर ने अपने अनुभव साझा किए शिक्षकों एवं विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की तथा आम की विभिन्न प्रजातियों एवं उनके महत्व के बारे में जानकारी प्राप्त की।

प्रदर्शनी में दशहरी, लंगड़ा, चौसा, अल्फांसो (हापुस), केसर, तोतापुरी, मालदा, सफेदा सहित अनेक लोकप्रिय एवं विशेष किस्मों को प्रदर्शित किया गया। इन किस्मों की विशेषताओं, स्वाद, सुगंध एवं उत्पादन क्षेत्रों की जानकारी भी साझा की गई।

इस अवसर पर अतिथियों एवं वक्ताओं ने आम को “फलों का राजा” बताते हुए उसके पोषण मूल्य, कृषि महत्व तथा भारतीय संस्कृति में उसकी विशेष भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनछात्रों को भारतीय कृषि परंपरा, जैव विविधता एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को भारतीय फल विविधता से परिचित कराना तथा कृषि एवं बागवानी के प्रति रुचि विकसित करना था। महोत्सव के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने विभिन्न किस्मों के आमों का अवलोकन किया, उनके बारे में उपयोगी जानकारी प्राप्त की तथा आयोजन की सराहना करते हुए इसे ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक पहल बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *