एसआरयू फार्मेसी विभाग द्वारा SRIMSR में छात्रों का शैक्षणिक भ्रमण आयोजित…
रायपुर | श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय की फैकल्टी ऑफ फार्मेसी द्वारा डी. फार्मेसी प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के छात्रों के लिए पाठ्यक्रम के अंतर्गत एक शैक्षणिक फील्ड विजिट का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
इस विजिट में कुल 50 छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम का समन्वय फैकल्टी ऑफ फार्मेसी के सहायक प्राध्यापक पुष्पेंद्र कुमार कुर्रे एवं विवेक कुमार प्रधान द्वारा किया गया। छात्रों ने श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च (SRIMSR) का भ्रमण किया, जिसका उद्देश्य उन्हें अस्पताल की संरचना एवं स्वास्थ्य सेवाओं की कार्यप्रणाली से व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना था।

यह विजिट प्रोफेसर विजय कुमार सिंह, डीन फैकल्टी ऑफ फार्मेसी के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए बताया कि इस प्रकार के भ्रमण डी. फार्मेसी पाठ्यक्रम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो उन्हें अस्पताल संचालन एवं वास्तविक स्वास्थ्य सेवाओं की समझ विकसित करने में सहायक होते हैं।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. अमृत अनिलराव पुरोहित एवं कुलपति प्रोफेसर सौरभ चतुर्वेदी ने छात्रों को बधाई देते हुए इस प्रकार की ज्ञानवर्धक गतिविधियों के आयोजन हेतु विभाग के प्रयासों की सराहना की।
यह फील्ड विजिट छात्रों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुई, जिससे उन्हें चिकित्सा संस्थानों की कार्यप्रणाली की प्रत्यक्ष जानकारी प्राप्त हुई तथा उनके शैक्षणिक ज्ञान को व्यावहारिक अनुभव से सुदृढ़ करने में मदद मिली।
