June 4, 2026

छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने किया एक बार फिर धमाका, एक जवान हुआ घायल, आईटीबीपी अधिकारी शहीद…

0
2022_3image_11_07_508766212rrrrrr-ll

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि डोंड्रिबेडा और सोनपुर में आईटीबीपी 53वीं बटालियन की टीम गश्त पर निकली थी। उसी वक़्त नक्सलियों द्वारा आईईडी ब्लास्ट किया गया। जिसमें असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह की मौत हो गई और कांस्टेबल महेश इस ब्लास्ट में घायल हो गए।


join whatsapp


Read More:-SRU: “स्वास्थ्य के वर्तमान परिदृश्य में रोग प्रतिरोधक क्षमता की भूमिका पर वेबिनार,” डॉ.अखिलेश कुमार सिंह हुए शामिल..

प्रदेश के नारायणपुर में नक्सलियों द्वारा आईईडी ब्लास्ट में आईटीबीपी का एक अधिकारी शहीद हो गया। लेकिन, एक हेड कॉन्स्टेबल जख्मी हुआ है। दरअसल, नक्सलियों ने घात लगाकर आईटीबीपी के जवानों पर हमला किया। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि ब्लास्ट में घायल हुए जवान को एयरलिफ्ट करके रायपुर इलाज के लिए भेजा गया है।



Read More:- श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय योग विभाग के छात्र एवं शिक्षक हुए सम्मानित…

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने एक एजेंसी को बताया कि घटना सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे की है. डोंड्रिबेडा और सोनपुर में आईटीबीपी 53वीं बटालियन की टीम सड़क निर्माण कार्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए गश्त पर निकली थी। उसी बीच यह ब्लास्ट हुआ। उन्होंने बताया कि इस आईईडी ब्लास्ट में असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कांस्टेबल महेश घायल हो गए। फिलहाल महेश का रायपुर के अस्पताल में इलाज चल रहा है गिरिडीह में नक्सलियों ने विस्फोट से उड़ाया पुल इससे पहले, झारखंड के गिरिडीह जिले में नक्सलियों ने करोड़ों रुपये की लागत से बराकर नदी पर बने पुल को विस्फोट कर उड़ा दिया था।

Read More:-श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय ने की कुलसचिव डॉ. प्रताप सिंह की अध्यक्षता में “6th Teacher’s and Consultant meet” सम्पन्न…

जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों का दस्ता मुफस्सिल थाना इलाके के बरागढहा गांव स्थित बराकर नदी पर पहुंचा और यहां बने पुल पर ब्लास्ट किया। इस वारदात में पुल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इससे नक्सलियों ने गिरिडीह में ही दो मोबाइल टॉवरों को उड़ा दिया था। बराकर नदी पर बने जिस पुल को आईईडी विस्फोट के जरिए उड़ाया है, वो गिरिडीह के सदर प्रखंड के सिंदवारिया और लुरंगी गांव के बीच बना है. इस पुल का निर्माण 2018 में हुआ था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *