केंद्रीय विद्यालय संगठन 2022: आज से शुरू केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा पहली में एडमिशन…
देश और विदेशों में स्थित 1248 केंद्रीय विद्यालयों में शैक्षणिक वर्ष 2022-23 के दौरान कक्षा पहली में दाखिले के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज, 28 फरवरी से शुरू हो गयी है। केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) कक्षा पहली प्रवेश 2022 शुरू होने का इंतजार कर रहे पालकों के लिए खास खबर हैं । केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अधिनस्थ केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा संचालित विश्व की सबसे बड़ी विद्यालय श्रृंखला में वर्ष 2022 में कक्षा 1 में प्रवेश के लिए जारी कार्यक्रम के मुताबिक पंजीकरण 21 मार्च 2022 की शाम 7 बजे तक किए जा सकेंगे। वहीं, पंजीकृत छात्रों में से चयनित छात्रों और प्रतिक्षित छात्रों की पहली सूची 25 मार्च को जारी की जाएगी।
Read More:-श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में ” 4th Teacher’s meet”, छात्रों के भविष्य के लिए प्रशिक्षण…
सभी केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा पहली में एडमिशन के लिए आवेदन की प्रक्रिया केवीएस द्वारा लांच की गई आधिकारिक वेबसाइट, kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर की जा सकती है। आवेदन के लिए पैरेंट्स को वैध मोबाइल नंबर, ईमेल आइडी, बच्चे के फोटो व जन्म-प्रमाण-पत्र की स्कैन कॉपी, आदि पहले से तैयार रखनी चाहिए।

Read More:-India vs Sri Lanka T20I: धर्मशाला का मौसम देख कर मैच हो सकता हैं ख़ारिज, सुबह से हो रही झमाझम बारिश…
आवेदन प्रक्रिया के दो चरण हैं – पोर्टल पर पंजीकरण और ऑनलाइन आवेदन भरना व ऑनलाइन सबमिट करना। पैरेंट्स को सबमिट किए गए आवेदन की प्रति डाउनलोड करके सेव कर लेनी चाहिए।
Read More:–IFS ऑफिसर बनने के लिए आपको मिलेगी सारी टिप्स…
दूसरी तरफ, केंद्रीय विद्यालय संगठन ने कक्षा पहली दाखिले के लिए पूर्व घोषित योग्यता में इस बार बदलाव किया है। आमतौर पर पहली कक्षा में प्रवेश के लिए छात्र या छात्रा का आयु न्यूनतम 5 वर्ष होती थी, जिसमें इस वर्ष परिवर्तन करते हुए आयु सीमा को 6 वर्ष कर दिया गया है। केवीएस द्वारा यह परिवर्तन राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के प्रावधानों के अनुरूप किया है।


