श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में ” 4th Teacher’s meet”, छात्रों के भविष्य के लिए प्रशिक्षण…
रायपुर || कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए शनिवार 26 फरवरी को श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय कैंपस रायपुर में ”4th Teacher’s meet” आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में शिक्षकों के लिए ”ऐडमिशन प्लानिंग” का विषय रखा गया। इस कार्यक्रम का मार्गदर्शन विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. प्रताप सिंह द्वारा किया गया। साथ ही कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर कुलसचिव ने सभी शिक्षकों को भविष्य में सुचारु रूप से संस्थान को आगे ले जाने लिए प्रशिक्षण दिया।
कार्यक्रम में रायपुर और अभनपुर के विभिन्न स्कूलों से लगभग 20 शिक्षक शामिल हुए, इसी दौरान सभी शिक्षकों को विश्वविद्यालय कैम्पस के रिसर्च , इंजीनियरिंग, साइंस लैब विजिट कराया गया।

Read More:-India vs Sri Lanka T20I: धर्मशाला का मौसम देख कर मैच हो सकता हैं ख़ारिज, सुबह से हो रही झमाझम बारिश…
कार्यक्रम का संचालन उपकुलसचिव भानु प्रताप सिंह और मार्केटिंग प्रमुख योगेश वैरागड़े ने किया,साथ ही मार्केटिंग विभाग के विभिन्न सदस्यों ने सहयोग दिया। सभी शिक्षकों को डिजिटल प्रमाण पत्र ,डायरी ,कलेंडर और प्रसाद वितरण किया गया।

श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष महोदय डॉ. जे. के. उपाध्याय ने, संस्थान के कुलसचिव डॉ. प्रताप सिंह एवं संस्थान के समस्त शैक्षणिक व अशैक्षणिक स्टाफ को इस सफल कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं दी..
Read More : रायपुर कैंपस में संपन्न हुआ AGM मीटिंग, लिए गये अहम फैसले…
Read More : 1512 पदों पर निकली है भर्तियां, जल्द करे आवेदन…
Read More :IFS ऑफिसर बनने के लिए आपको मिलेगी सारी टिप्स…
Read More : छत्तीसगढ़ के कलाकारों को अब दुनिया भर में अपनी प्रतिभा दिखाने का मिलेगा अवसर…
Read More : छत्तीसगढ़ के कलाकारों को अब दुनिया भर में अपनी प्रतिभा दिखाने का मिलेगा अवसर…













