April 20, 2026

नर्सिंग छात्रों ने आरंग में लोगों को स्वच्छता, संतुलित आहार व व्यायाम के लिए किया प्रेरित…

0
4071a226-b520-419d-8f34-6a6525023feb

रायपुर | श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, धनेली रायपुर के छात्रों ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) आरंग में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस वर्ष की थीम “स्वास्थ्य के लिए एकजुट, विज्ञान के साथ खड़े रहें” (Together for Health, Stand with Science) रही, जो स्वास्थ्य चुनौतियों से निपटने में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और सामूहिक प्रयासों की अहमियत को रेखांकित करती है।

कार्यक्रम के दौरान नर्सिंग छात्रों ने आमजन को स्वास्थ्य से जुड़ी अहम जानकारियाँ देते हुए स्वच्छता, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और विभिन्न बीमारियों से बचाव के उपायों पर विस्तार से चर्चा की। छात्रों ने लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया और इस दौरान कई प्रश्नोत्तरी व संवाद सत्रों का भी आयोजन किया गया।

स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक इस कार्यक्रम में भाग लिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) आरंग के प्रबंधन एवं अन्य स्टाफ द्वारा  छात्रों के इन सराहनीय प्रयासों की प्रशंसा की गई और कहा कि सामुदायिक स्तर पर स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने में नर्सिंग छात्रों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य की ओर कदम बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *