May 1, 2026

India vs Sri Lanka T20I: धर्मशाला का मौसम देख कर मैच हो सकता हैं ख़ारिज, सुबह से हो रही झमाझम बारिश…

0
26_02_2022-india_sri_lanka_t20i_dharamshala_22500001-650x394

धर्मशाला में सुबह-सुबह से तेज़ बारिश हो रही है , आसमान में घने बादल छाए हुए हैं। बता दें की रात से ही मौसम ठीक नहीं चल रहा है। तेज हवा के साथ बारिश की बौछार आ रही है। कल रात से तेज़ बारिश हो रही है और सुबह भी सिलसिला जारी है। पहाड़ों में हुए ताजा हिमपात से क्षेत्र में ठंड गढ़ गई है। सुबह न्‍यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियत से भी नीचे थे। ऐसे में खराब मौसम से आयोजकों की चिंता बढ़ गई है।


join whatsapp


यदि मौसम के कारण मैच नहीं हाेता है तो यह पहला मौका नहीं है जब धर्मशाला में मैच खारिज होगा। इससे पहले भी कई मुकाबले बारिश की भेंट चढ़ चुके हैं।धर्मशाला स्टेडियम में दो अंतरराष्ट्रीय मैच बारिश की भेंट चढ़ चुके हैं। दोनों ही मैच भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने थे। इसमें पहला टी-20 मैच 15 सितंबर 2019 को बारिश के कारण ख़ारिज हुआ था। इसके बाद 12 मार्च 2020 को भी दोनों टीमों के बीच मैच ख़ारिज हुआ था।

Read More:-छत्तीसगढ़ के कलाकारों को अब दुनिया भर में अपनी प्रतिभा दिखाने का मिलेगा अवसर…



Read More:-1512 पदों पर निकली है भर्तियां, जल्द करे आवेदन…

गौरतलब हैं की भारत श्रीलंका का मैच आज शाम को शुरू होना है। मैच के लिए भारत व श्रीलंका दोनों ही टीमें पहुंच चुकी हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 26 व 27 फरवरी को भारत-श्रीलंका टी-20 सीरीज के होने वाले दो मैच के लिए हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से सभी तैयारियां पूरी की ली हैं।



Read More:-IFS ऑफिसर बनने के लिए आपको मिलेगी सारी टिप्स…

मैच से पहले बारिश ने खलल डाल दिया है। हालांकि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक पहले मैच पर बारिश का साया रहेगा। आज सुबह से ही बारिश शुरू हो गई है और यह बारिश दिनभर रहने का पूर्वानुमान भी मौसम विभाग ने दिया है। करीब 86 फीसद तेज बारिश होने की संभावना भी मौसम विभाग ने जताई है। जबकि 27 फरवरी को धूप रहेगी और सफल आयोजन की उम्‍मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *