छत्तीसगढ़ के कलाकारों को अब दुनिया भर में अपनी प्रतिभा दिखाने का मिलेगा अवसर…
छत्तीसगढ़ के कलाकारों को अब पूरी दुनिया भर में अपने कार्यक्रमों की प्रस्तुति देने का अवसर मिलेगा। बता दें की छत्तीसगढ़ के संस्कृति विभाग ने भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) के साथ एमओयू किया है। एमओयू के बाद अब देश और दुनिया में होने वाले कार्यक्रमों में छत्तीसगढ़ी कलाकरों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका दिया जाएगा, जो देश और दुनिया के साथ अपने राज्य का सांस्कृतिक आदान-प्रदान करने में महत्वपूर्ण होगा।
Read More:-छत्तीसगढ़ मौसम: शनिवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा, बीती रात कुछ क्षेत्रों में हल्की हुई बारिश…
गौरतलब है कि संस्कृति विभाग के चिन्हारी पोर्टल में अब तक राज्य के 2 हजार 25 कलाकार और 443 कला दल पंजीयन है। जिन कलाकरों का पंजीयन नहीं है, वे सीजीकल्चर डाट इन पर अपना पंजीयन करवा सकते हैं।
बता दें की इंडियन काउंसिल ऑफ कल्चरल रिलेशंस संस्था भारत सरकार के विदेश मंत्रालय का उपक्रम है। ये संस्था विश्व स्तर पर भारत की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए काम करती है। इसके द्वारा विश्व के अन्य देशों में कला, संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम कराए जाते हैं।
Read More:-छत्तीसगढ़ मौसम: शनिवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा, बीती रात कुछ क्षेत्रों में हल्की हुई बारिश…
संस्कृति विभाग के संचालक विवेक आचार्य ने कहा कि विदेश से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के लिए कोई भी सुचना आएगी तो हमें भी अब सूचित किया जाएगा। संस्कृति विभाग द्वारा राज्य के कलाकारों को प्रस्तुति के लिए भेजा जाएगा।
Read More:-अब भूपेश सरकार गौमूत्र पर करेगी फोकस, चल रही टेस्टिंग…
इससे प्रदेश के कलाकारों को विदेश में प्रस्तुति देने का महत्वपूर्ण अवसर मिलेगा। साथ ही हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दुनिया जाना जायेगा । साथ ही इसके माध्यम से राज्य के कलाकारों को विदेशी कल्चर जानने का अच्छा अवसर भी प्राप्त होगा।


