1512 पदों पर निकली है भर्तियां, जल्द करे आवेदन…
राजस्थान विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने आधिकारिक सुचना जारी कर टेक्निकल असिस्टेंट पदों पर भर्तियां निकाली गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों के आवेदन मांगे गए हैं जिसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है 9 फरवरी से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है बता दें की आवेदन करने की लास्ट डेट 28 फरवरी 2022 है।
Read More:–छत्तीसगढ़ के कलाकारों को अब दुनिया भर में अपनी प्रतिभा दिखाने का मिलेगा अवसर…
उम्मीदवार को जल्द से जल्द ऑफशियल वेबसाइट energy.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना आवेदन जमा कर देना चाहिए। आवेदन के लिए 3 दिन बचे हैं RVUNL की तरफ से कुल 1512 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए गए हैं।
Read More:-छत्तीसगढ़ मौसम: शनिवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा, बीती रात कुछ क्षेत्रों में हल्की हुई बारिश…
राजस्थान विद्युत वितरण निगम लिमिटेड में तकनीकी सहायक पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के जरिए किया जाएगा। परीक्षा दो चरणों में होगी। जिनमें प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा शामिल है। ऐसे में अगर आप भी इस नौकरी को करने की इच्छा रखते हैं तो 28 फरवरी 2022 से पहले अप्लाई कर लें।
बता दें की राजस्थान विद्युत वितरण निगम लिमिटेड में तकनीकी सहायक पदों पर भर्ती के लिए 18 से 28 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को इसमें नियमानुसार छूट दी जाएगी।
Read More:-अब भूपेश सरकार गौमूत्र पर करेगी फोकस, चल रही टेस्टिंग…
शैक्षिक योग्यता-
राजस्थान विद्युत वितरण निगम लिमिटेड आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 10वीं, 12वीं पास के साथ इलेक्ट्रीशियन, वायरमैन, लाइनमैन आदि ट्रेड में आईटीआई के डिग्री होना चाहिए।


