April 18, 2026

कानन पेंडारी में बाघिन ने तोडा दम,आठ साल में 15 जानवरों की मौत  

0
22_03_2021-tigress_kanan_pendari_zoo (1)

अचानकमार टाइगर रिजर्व में घायल अवस्था में मिली बाघिन रजनी ने बुधवार को कानन पेंडारी जू के जूलाजिकल पार्क में दम तोड़ दिया। मौत के बाद शव का पोस्टमार्टम किया। जिसके बाद परिसर में ही जला दिया गया। उसके बिसरा जांच के लिए लैब भेजने के लिए सुरक्षित रखा गया है। कानन पेंडारी में आठ साल के भीतर 15 वन्यप्राणियों की मौत हो चुकी है। उपचार में आठ लाख रुपये खर्च होने के बाद भी बाघिन को चिकित्सक नहीं बचा सके।

बुधवार की सुबह 8 उसकी मौत हो गई। बताया गया कि वन विभाग के अफसरों ने उसके शव का पोस्टमार्टम करने के लिए टीम गठित की थी।

 

join whatsapp

अचानकमार टाइगर रिजर्व के छपरवा सांभर धसान सर्किल में आठ जून 2021 को बाघिन घायल अवस्था में मिली थी। उसे रेस्क्यू कर कानन पेंडारी जूलाजिकल पार्क में रखा गया था और उसका इलाज किया जा रहा था। बाघिन को उसके कंधे में गहरा जख्म लगा था और पूंछ में भी चोट आई थी। बाघिन अपने पैरों पर ठीक से खड़ी नहीं हो पा रही थी। जिससे कारन उसका खाना पीना भी ठीक से नहीं हो पा रहा था। ऐसे में पिछले आठ माह से उसके कानन पेंडारी के पशु चिकित्सालय में रखा गया था।

Read More :-IND vs SL : कल पहला टेस्‍ट मैच, रोहित शर्मा बतौर टेस्‍ट कप्‍तान मोहाली में अपने नए सफर का करेंगे आगाज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *