April 18, 2026

IND vs SL : कल पहला टेस्‍ट मैच, रोहित शर्मा बतौर टेस्‍ट कप्‍तान मोहाली में अपने नए सफर का करेंगे आगाज…

0
ind_vs_wi_india_vs_west_indies_rohit_sharma_kieron_pollard_india_win_1645376997

भारत और श्रीलंका के बीच शुक्रवार 4 मार्च से 2 टेस्‍ट मैचों की सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा। रोहित शर्मा बतौर टेस्‍ट कप्‍तान मोहाली में अपने नए सफर का भी आगाज करेंगे। बता दें की विराट कोहली का यह 100वां टेस्‍ट मैच होगा। कोहली की नजर अपने खास मुकाबले में अपने रनों का सूखा खत्‍म करने की भी है। पूर्व भारतीय कप्‍तान ने 2019 में पिछला शतक जड़ा था। उसके बाद से फैंस उनके बल्‍ले से एक बड़ी पारी का इंतजार कर रहे हैं।


join whatsapp


Read More:-इंसानों में क्या है खास, अन्य जीवो की तुलना में क्यूँ  है अलग



Read More:-ईंधन के भाव :एक बार फिर आसमान छू सकते हैं डीजल-पेट्रोल के दाम…लगभग 30 रुपये प्रति लीटर से बढ़ने की संभावना

वहीं अपने 100वें टेस्‍ट मैच से पहले कोहली ने कवर ड्राइव का काफी अभ्‍यास किया। वे कई बार ऐसे आउट हो चुके हैं, ऐसे में वे प्लान के द्वारा तैयारी कर रहे हैं। रोहित शर्मा की नजर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पाॅइंट टेबल पर भी होगी। भारतीय जमीं पर श्रीलंका के रिकॉर्ड की बात की जाए तो अब तक टीम एक भी टेस्ट नहीं जीत सकी है। इससे पहले उसे टी20 सीरीज में 0-3 से करारी शिकस्त मिली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *