April 21, 2026

भारतीय रेलवे रचेगी इतिहास: एक ऐसे पुल का निर्माण जिसमें 80 KM/H की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन…

0
1673347-untitled-31-copy

भारतीय रेलवे दुनियाभर में इतिहास रचने जा रहा हैं दक्षिणी रेलवे एक ऐसा रेलवे पुल का निर्माण कर रहा है जो पानी जहाज के नजदीक आने पर पानी के ऊपर चला जाएगा। दरअसल रामेश्वरम जाने वाले श्रद्धालु आने वाले वक़्त में इस इंजीनियरिंग अजूबा के भी साक्षी बनेंगे। करीब 560 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले पंबन पुल पर लिफ्ट प्रणाली का इस्तेमाल कर पटरी बिछाई जायेगी जिस पर 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेन दौड़ेगी। रामेश्वरम और धनुषकोटी को एक बार फिर से रेलवे लाइन से जोड़ा जाना है, जिससे रामेश्वरम आने वाले पर्यटकों को धनुषकोडी पहुंचने के लिए एक आसान विकल्प मुहैया कराया जा सके।

join whatsapp


 

Read More:-Iifa award : बिलासपुर के संदीप श्रीवास्तव को बेस्ट स्क्रीनप्ले अवार्ड, सीएम ने दी बधाई…

इस पुल के बन जाने से रामेश्वरम तक रेलवे कई नई रेलगाड़ियों का संचालन भी कर पाएगा। धनुषकोडी में पहले एक रेलवे स्टेशन था। जहां से माल आगे श्रीलंका तक जाता था, लेकिन साठ के दशक में आए एक भीषण समुद्री तूफान में यह रेलवे स्टेशन और रेलवे लाइन ध्वस्त हो गई थी। उसके बाद से इसे किसी ने भी बनाने में रुचि नहीं दिखाई थी। उल्लेखनीय हैं की साठ साल बाद एक बार फिर इस रेल लिंक की शुरुआत होगी। इस स्टेशन का पर्यटन और धार्मिक दोनों ही नजरियों से काफी आवश्यक है |

Read More:-शेयर बाजार :सप्ताह के पहले दिन बाजार की कमजोर शुरुवात, निफ्टी 25 अंकों की गिरावट के साथ 16500 ट्रेड पर…

वहीं मदुरै डिवीजन के सहायक कार्यकारी अभियंता आनंद ने बताया, “रेलवे की योजना इस स्टेशन के पुनर्विकास और इसे नई ब्रॉड गेज और इलेक्ट्रिक लाइन से जोड़ने की है। यह रामेश्वरम से 18 किमी की लाइन होगी और इसमें 3 पड़ाव होंगे. स्टेशन और एक टर्मिनल स्टेशन. उम्मीद है कि यहां भी पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। हम रामेश्वरम स्टेशन का भी पुनर्विकास कर रहे हैं।” फिलहाल इस पुल के 120 साल पुराना होने की वजह से इस वक़्त केवल एक दर्जन रेलगाड़ी ही इस पुल से गुजरती है। उसकी स्पीड 10 किलोमीटर प्रति घंटा की हो जाती है। इतना ही नहीं, पुराने पंबन पुल पर मालगाड़ी नहीं चलती थी। ऐसे में सुरक्षा कारणों को देखते हुए रेलवे ने पंबन पुल के साथ ही नया पुल बनाने का निर्णय किया जा रहा है।

पंबन पुल में लिफ्ट प्रणाली का उपयोग कर इसका पुनर्निर्माण किया जा रहा है ताकि पानी के जहाज के आने के समय अपने आप ऊपर चला जाए। इससे पहले जो पुल बने हैं उनमें पटरिया अलग होती थी। जहाज के जाने के बाद वह आपस में फिर से जुड़ती थी। जिसमें लगभग आधे घंटे का समय लगता था। अब पंबन पुल में लिफ्ट प्रणाली का उपयोग कर जहाज आने के बाद पटरियां लिफ्ट की तरह ऊपर चली जाएंगी। जहाज के निकल जाने के बाद वह वापस अपनी जगह पर आ जाएंगी। इस प्रक्रिया में केवल 10 मिनट का समय लगेगा। सबसे रोचक तथ्य यह है कि पुराना पंबन पुल समुद्र के बीच में बना हुआ है।

Read More:-छत्तीसगढ़ : सीएम ने कुकर खोलकर देखी खिचड़ी, आंगनवाड़ी केंद्र का लिया जायजा…

बता दें रेल विकास निगम लिमिटेड की तरफ से बनाया जा रहा यह नया पुल लगभग 2 किलोमीटर से अधिक लंबा है। इस नए पुल में शेजर रोलिंग लिफ्ट तकनीक का उपयोग किया गया है। इससे बड़े पानी के जहाजों के गुजरने के लिए पुल क्षैतिज रूप से खुलेगा।आधुनिक तकनीक ट्रेनों को तेज गति देने के साथ-साथ अधिक भार ढोने की भी क्षमता देगा। ये पुल 100 किमी प्रति घंटा तक की तेज हवाओं की मार झेलने के साथ ही समंदर की शक्तिशाली लहरों का मुकाबला कर सकेगा।

यह पुल लगभग अगले 100 से अधिक वर्षों तक कार्य करेगा। यह दक्षिण भारत को रामेश्वरम से जोड़ने वाला प्रमुख पुल है। इस नए पुल के बन जाने से भारत भूमि के अंतिम छोर धनुषकोडी तक भी श्रद्धालु आसानी से पहुंच पाएंगे। धनुष्कोटी वही जगह है जहां से रामसेतु शुरू होकर श्रीलंका तक जाता था। यहां से श्रीलंका समुद्र के रास्ते 12 समुद्री मील की दूरी पर है। नए पुल में 18.3 मीटर के 100 स्पैन और 63 मीटर के एक नेविगेशनल स्पैन होंगे। यह समुद्र तल से 22.0 मीटर की नौवहन वायु निकासी के साथ मौजूदा पुल से 3.0 मीटर ऊंचा होगा।

Read More:- प्रतियोगी परीक्षा: प्रदेश में छात्रवृत्ति परीक्षा में 1389 विद्यार्थी सफल, केंद्रीय शि‍क्षा मंत्रालय की तरफ से हर महीने मिलेगा 1,000 रुपये…

700 करोड़ की लागत पर बनेगा प्रोजेक्ट-

रेलवे के अनुसार धनुषकोडी से रामेश्वरम तक 18 किलोमीटर, सिंगल लाइन रेलवे ट्रेक बिछाया जायेगा. इससे रामेश्वरम आने वाले पर्यटकों को धनुषकोडी पहुंचने के लिए एक आसान विकल्प मिल जाएगा। रामेश्वरम से रामसेतु की शुरुवात होती हैं बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के करीब बनने वाला यह रेलवे स्टेशन अपने आप में बेहद खास होगा। रेलवे के मुताबिक 700 करोड़ की लागत से इस प्रोजेक्ट को पूरा किया जाएगा और 18 किलोमीटर में से 13 किलोमीटर रेलवे ट्रैक एलिवेटेड होगा।

Read More:-BSF Recruitment: बीएसएफ ने निकाली 281 पद पर भर्तियां, देंखे आवेदन की अंतिम तारीख़…

 


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *