August 12, 2026

Iifa award : बिलासपुर के संदीप श्रीवास्तव को बेस्ट स्क्रीनप्ले अवार्ड, सीएम ने दी बधाई…

0
award

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर के रहने वाले संदीप श्रीवास्तव को आईफा अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया है. संदीप ने फिल्म शेरशाह के लिए पटकथा लिखी थी। संदीप को यह अवॉर्ड बेस्ट स्क्रीनप्ले कैटेगरी में मिला है।

join whatsapp

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी IIFA अवार्ड में छत्तीसगढ़िया को सर्वश्रेष्ठ साबित करने के बाद संदीप को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए संदीप श्रीवास्तव के लिए लिखा कि मैं उन्हें बहुत-बहुत बधाई देता हूं, छत्तीसगढ़ को उन पर गर्व है.


Read More :- शेयर बाजार :सप्ताह के पहले दिन बाजार की कमजोर शुरुवात, निफ्टी 25 अंकों की गिरावट के साथ 16500 ट्रेड पर…


बिलासपुर स्थित सुप्रीम कोर्ट के वकील सुधीर श्रीवास्तव के बड़े भाई संदीप लंबे समय से मुंबई में रहते हुए फिल्मों में स्क्रीनप्ले पर काम कर रहे हैं। शुरुआत में उन्होंने कुछ टीवी सीरियल्स में भी काम किया। इसके बाद उन्होंने कई नाटकों, धारावाहिकों और फिल्मों में संवाद और गीत लिखे।


Read More :- छत्तीसगढ़ : सीएम ने कुकर खोलकर देखी खिचड़ी, आंगनवाड़ी केंद्र का लिया जायजा…


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *