April 19, 2026

BSF Recruitment: बीएसएफ ने निकाली 281 पद पर भर्तियां, देंखे आवेदन की अंतिम तारीख़…

0
BSF-Recruitment-2022-Opportunity-to-Work-in-BSF-Men-and-Women-Candidates-Can-Apply-Find-Out-Eligibility-369x246

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) द्वारा ग्रुप बी और ग्रुप सी के कई पदों पर भर्तियां निकाली गई है। आवेदन के लिए उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आधिकारिक साइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए उम्मीदवार 28 जून 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। ये प्रक्रिया 30 मई से शुरू हो चुकी है। बता दें की इस भर्ती के तहत हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल के पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं क्लास पास होना चाहिए और इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 20 वर्ष से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

join whatsapp


 

Read Moreछत्तीसगढ़ के 12 जिलों के राशन दुकानों में मिल रहा फोर्टिफाईड चावल, स्वास्थ्यवर्धक भोजन को अधिक प्राथमिकता…

इस भर्ती अभियान के द्वारा सब इंस्पेक्टर, हेड कॉन्स्टेबल और कॉन्स्टेबल के कुल 281 पदों को भरा जाएगा. इस भर्ती में अनारक्षित वर्ग के लिए 174 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 14 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 51 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 25 पद और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 17 पद आरक्षित किए गए हैं।

चयन प्रक्रिया-

इस भर्ती अभियान के लिए आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंटेशन, फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, ट्रेड टेस्ट और मेडिकल एग्जामिनेशन के आधार पर होगा |

Read More:-छत्तीसगढ़ के 12 जिलों के राशन दुकानों में मिल रहा फोर्टिफाईड चावल, स्वास्थ्यवर्धक भोजन को अधिक प्राथमिकता…

परीक्षा पैटर्न-

भर्ती के लिए आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय दिया जाएगा। इस परीक्षा में सफल होने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम 35% अंक प्राप्त करना होगा।

Read More:-अंतरिक्ष में 18 साल बाद बुध, शुक्र, मंगल, बृहस्‍पति और शनि ग्रह दिखेंगे सीधी रेखा में, चांद भी जश्‍न में शामिल..

 

 


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *