May 1, 2026

भारत-अमेरिका के साथ 30 प्रीडेटर ड्रोन के सौदे पर चर्चा के अंतिम चरण…

0
2022_2image_12_47_027842382drone-ll

भारत और अमेरिका के बीच 30 सशस्‍त्र प्रीडेटर ड्रोन्‍स का सौदा अंतिम चरण में है। इन ड्रोन्‍स का अभी दुनिया में कोई मुकाबला नहीं है। इसकी अनुमानित लागत तीन अरब डॉलर है। ऐसा पहली बार है की जब अमेरिका किसी गैर नाटो सहयोगी देश को ये ड्रोन बेच रहा है।


join whatsapp


Read More:-शिक्षा एक संस्कार : स्कूल जा रहे बच्चों ने दिव्यांग शख्स की मदद की…

पीएम नरेंद्र मोदी की 2017 में अमेरिका की यात्रा के दौरान पूर्ववर्ती डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के द्वारा इस प्रमुख रक्षा सौदे की घोषणा की गयी थी। इसके बाद दोनों देशों ने इस पर बातचीत तेज कर दी और भारत को बेचे जाने वाले ऐसे ड्रोन की संख्या 10 से बढ़ाकर 30 कर दी।



Read More:-केंद्रीय विद्यालय संगठन 2022: आज से शुरू केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा पहली में एडमिशन…

बता दें की इनमें से प्रत्येक 10 ड्रोन नौसेना, वायु सेना और थल सेना को दिए जाएंगे। सरकारी सूत्रों के अनुसार भारत और अमेरिका सरकार के बीच 30 विमानों के प्रीडेटर/एमक्यू9बी खरीद कार्यक्रम पर बाचतीत अंतिम चरण में है।

Read More:-श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में ” 4th Teacher’s meet”, छात्रों के भविष्य के लिए प्रशिक्षण…

सूत्रों ने बताया, यह प्रमुख रक्षा साझेदार का दर्जा बनाए रखने की क्षमता है जिस पर विभिन्न मूलभूत समझौतों और एमटीसीआर में भारत के शामिल होने के जरिए कई वर्षों से काम किया गया है। भारत इस क्षमता को हासिल करने वाला पहला गैर-नाटो साझेदार होगा। रक्षा उद्योग में इन आधुनिक ड्रोन का कोई सानी नहीं है। इनका निर्माण जनरल एटॉमिक्स करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *