दिग्गज सिंगर बप्पी लहरी नहीं रहे, मुंबई के एक अस्पताल में ली अंतिम सास…..
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और कंपोजर बप्पी लहरी का निधन हो गया है 69 साल की उम्र में पॉपुलर सिंगर बप्पी लहरी ने मुंबई के जुहू में क्रिटी केयर अस्पताल में अंतिम सास ली। कहा जा रहा है कि बप्पी लहरी का निधन मंगलवार रात करीब 11 बजे हुआ है। बता दें की पिछले कई दिनों से बप्पी लहरी का अस्पताल में इलाज चल रहा था, उन्हें पिछले साल कोरोना वायरस भी हो गया था।
उनका जन्म पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में 17 नवंबर 1952 को हुआ था बता दें कि बप्पी लहरी के दो बच्चे हैं, बप्पी लहरी ने अपने अलग अंदाज से ही बॉलीवुड में अपनी जगह बनाई थी और अपने सफर की शुरुआत के दौरान कई हिट गाने दिए थे।
Read More:-छत्तीसगढ़ में बिजली की खपत बढ़ी, पर उत्पादन घटा….

Read More:-संसदीय समिति ने कहा शिक्षा को बनाए संगीत, नृत्य, रंगमंच के साथ भारत उन्मुख….
बप्पी लहरी को सोना काफी ज्यादा पसंद था,बप्पी लहरी गले में सोने की मोटी मोटी चेन और अंगूलियों में बड़ी बड़ी अंगूठिया पहना करते थे। बप्पी लहरी को बॉलीवुड में रॉक स्टार सिंगर कहा जाता है।
बप्पी लहरी के पॉपुलर फिल्मी गानें-
साल 1980 90 के दशक में वर्दत, डिस्को डांसर, नमक हलाल, शराबी, डांस डांस, कमांडो, साहेब, गैंग लीडर, सैलाब जैसे फिल्मी साउंडट्रैक से लोकप्रिय बने थे।

