May 1, 2026

संसदीय समिति ने कहा शिक्षा को बनाए संगीत, नृत्य, रंगमंच के साथ भारत उन्मुख….

0
1280px-Kathakali_-Play_with_Kaurava

join whatsapp


देश में शिक्षा को लेकर एक संसदीय समिति की तरफ से बजट सत्र के दौरान पेश अपनी रिपोर्ट में कहा गया है कि देश में आर्ट एजुकेशन को ‘गुलामी की मानसिकता’ से बाहर लाने और ज्यादा से ज्यादा भारत उन्मुख बनने की जरूरत है। बता दें फ़िलहाल तो बजट सत्र में अभी अवकाश चल रहा है।


Read More:-किआ मोटर्स: भारत में किआ कारेन्स लॉन्च, जानें फीचर्स की ख़ासियत….

राज्यसभा सांसद विनय सहस्रबुद्धे की अध्यक्षता वाली शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल मामलों की संसदीय स्थायी समिति ने पिछले दिनों संसद में यह रिपोर्ट पेश की है।

बता दें की स्थायी संसदीय समिति ने शिक्षा, महिलाओं, बच्चों, युवाओं और खेल मामलों की संसद को सौंपी अपनी रिपोर्ट में कहा है कि भारतीय पारंपरिक और लोक कलाओं को आगे बढ़ाने के लिए कला शिक्षा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। इसके लिए स्कूली शिक्षा में संगीत, नृत्य, रंगमंच आदि विषयों की पढ़ाई अनिवार्य रूप से करवाने के लिए पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए।परफार्मिंग और फाइन आर्ट की शिक्षा में सुधार को लेकर पेश रिपोर्ट में लिखा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में कला को शिक्षा के साथ जोड़ने पर जोर दिया है। इसके लिए स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराई जानी चाहिए।


Read More:-छत्तीसगढ़ में बिजली की खपत बढ़ी, पर उत्पादन घटा….

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी), राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) और विभिन्न यूनिवर्सिटी के विभाग मिलकर इसका पाठ्यक्रम तैयार करने का सुझाव दिया है। इसमें लोककथाओं, कहानियों, नाटकों, चित्रों आदि के रूप में स्थानीय परंपराओं को भी शामिल किया जाना चाहिए। रिपोर्ट में कला क्षेत्र की पढ़ाई में बदलाव की जरूरत पर जोर दिया है। दूरदराज समेत विदेशी छात्रों को जोड़ने के लिए इग्नू की तर्ज पर ज्यादा से ज्यादा रीजनल सेंटर खोले जाने चाहिए। इसके अलावा पाठ्यक्रम मार्केट डिमांड और तकनीक पर आधारित हों।

Read More:-Chhattisgarh Weather: हवा की दिशा अब पूरवा हो गई,आज बढ़ा तापमान…..

राष्ट्रीयकला के महत्व के लिए विश्वविद्यालय की स्थापना-

संसदीय समिति ने कला क्षेत्र में छात्रों को भविष्य बनाने के लिए ‘राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय’ या केंद्रीय कला विश्वविद्यालय स्थापित करने पर जोर दिया है। इसमें लिखा है कि इस क्षेत्र के संस्थानों को आगे बढ़ावा देना जरूरी है। इससे इन संस्थानों की स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री को और अधिक मान्यता मिलेगी। इसके लिए भारतीय फिल्म व टेलीविजन संस्थान (एफटीटीआई), पुणे, नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी), नई दिल्ली, अखिल भारतीय संघर्ष महाविद्यालय, मुंबई, और सर जेजे स्कूल ऑफ आर्ट, मुंबई जैसे संस्थानों को ‘राष्ट्रीय महत्व के संस्थानों’ का दर्जा देने पर विचार किया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *