श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमीय प्रतियोगिताएं, छात्रों ने दिखाई अपनी-अपनी प्रतिभा…
रायपुर।। श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग में चार दिवसीय विभिन्न पाठ्यक्रमीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बता दें की शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों के (सर्वाँगिण विकास) व्यवहारिक व बौद्धिक विकास हेतु इस तरह के कार्यक्रम को प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है।

Read More:-रविशंकर इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग नया रायपुर में मनाया गया विश्व एड्स दिवस….
इस वर्ष भी प्रतियोगिताओं में प्रथम दिवस में रंगोली व चित्रकला प्रतियोगिता, द्वितीय दिवस में व्यंजन तथा बेस्ट आउट ऑफ द वेस्ट, तृतीय दिवस में केश सज्जा व मेहंदी प्रतियोगिता तथा चतुर्थ दिवस में फैसी ड्रेस व वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया व सभी विधाओं में प्रथम, द्वितीव व तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल हेतु विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विभागध्यक्षो व प्राचार्यो को आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के प्राचार्य डॉ.संजीत कुमार साहू ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाए दी तथा सभी निर्णायकगणो को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस चार दिवसीय प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक सम्पन्न करने में समस्त सहायक प्राध्यापक व कर्मचारियों का अमूल्य योगदान रहा है। प्रतियोगिता में छात्रों की प्रस्तुति के अनुसार प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान दिया गया।

Read More:-बिलासा इंस्टीट्यूट ऑफ़ नर्सिंग में “EQULAIZE” TheTrust थीम के साथ मनाया गया विश्व एड्स दिवस…
रंगोली– प्रथम हिमांशु साहू बी एड द्वितीय वर्ष, द्वितीय -हर्शिका ध्रुव, तृतीय ऋतु सीदार बी एड प्रथम वर्ष, एवं विना नाग डी एल एड प्रथम वर्ष
पेंटिंग– प्रथम प्रियंका साहू स्पेशल बी एड प्रथम वर्ष ,द्वितीय -हेमंत साहू स्पेशल बी एड प्रथम वर्ष, तृतीय अंजलि लहरे
ब्यंजन– प्रथम मोहिनी सोनी बी एड प्रथम वर्ष, द्वितीय झसकेतन बी एड प्रथम वर्ष, तृतीय-मोनिका बघेल बी एड प्रथम वर्ष
बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट – प्रथम पूजा तुर्काने बी एड द्वितीय वर्ष, द्वितीय गुंजा साहू बी एड द्वितीय वर्ष, तृतीय- मोनिका बघेल बी एड प्रथम वर्ष
मेहंदी– प्रथम -अंजलि लहरे बी एड द्वितीय वर्ष, द्वितीय -संजू नाग डी एल एड प्रथम वर्ष, तृतीय -पूर्णिमा गुप्ता व महेश्वरी बी एड द्वितीय वर्ष
केश सज्जा – प्रथम भारती साहू बी एड प्रथम वर्ष, द्वितीय मोहिनी सोनी बी एड प्रथम वर्ष, तृतीय -रम्भा निषाद बी एड द्वितीय वर्ष
फैन्सि ड्रेस-प्रथम हर्शिका बी एड प्रथम वर्ष, द्वितीय सीमा पैकरा बी एड प्रथम वर्ष, तृतीय-पूजा तुर्कानी
वाद-विवाद – पक्ष में प्रथम-डालटन, द्वितीय-झस्केतन, तृतीय-गुंजा साहू
विपक्ष मे प्रथम-सौदागर, द्वितीय-देवांशि, तृतीय-ललिता पोते
Read More:-छात्रों ने रैली और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से चलाया एड्स के प्रति जन जागरूकता अभियान….

श्री रावतपुरा सरकार लोक ट्रस्ट के उपाध्यक्ष डॉ. जे. के. उपाध्याय, विश्वविद्यालय के प्रति-कुलाधिपति हर्ष गौतम, कुलपति एस. के. सिंह, कुलसचिव प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने इस अवसर पर सभी छात्र-छात्राओं, शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ को शुभकामनाएं दी एवं छात्र-छात्राओं के प्रतिभा की सराहना की…
Read More:- श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ़ नर्सिंग के छात्रों ने मनाया विश्व एड्स दिवस, मेकाहारा हॉस्पिटल में मरीजों किया जागरूक…


