October 7, 2026

रविशंकर इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग नया रायपुर में मनाया गया विश्व एड्स दिवस….

0
k37

 

नया रायपुर। परमपूज्य महाराज जी के आशीर्वाद से एवं संस्थान के उपाध्यक्ष डॉ. जे. के. उपाध्याय के मार्गदर्शन में रविशंकर इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग नया रायपुर में विश्व एड्स दिवस मनाया गया। छात्रों के द्वारा एड्स से बचाव व सतर्कता बरतने के लिए कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किये गए और साथ ही इन कार्यक्रमों के माध्यम से जन जागरुकता फ़ैलाने का भी प्रयत्न भी किया गया।

डायरेक्टर ए.के. श्रीवास्तव के नेतृत्व में विद्यार्थियों द्वारा कैम्पस के समस्त कर्मचारियों को रिबन लगाकर एड्स दिवस के बारे में जानकारी दी व जागरूक भी किया और साथ ही बच्चों ने एड्स दिवस पर आधारित पोस्टर प्रदर्शन, पी.पी.टी. प्रेजेंटेशन व लघु नाटक कर सामाजिक चेतना उत्पन्न की।

Read More:- बिलासा इंस्टीट्यूट ऑफ़ नर्सिंग में “EQULAIZE” TheTrust थीम के साथ मनाया गया विश्व एड्स दिवस…

कार्यक्रम के आगे में छात्रों द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मंदिर हसौद से रैली निकालकर लोगों को एड्स के बारे में बताया, कुछ छात्रों ने नाटक की भी प्रस्तुति दी किया, छात्रों द्वारा सत्य साई संजीवनी हाॅस्पिटल नया रायपुर में पोस्टर प्रदर्शन के द्वारा जानकारी साझा कर जागरूक किया।चांदनी मोरला एवं मनीषा पटेल द्वारा विश्व एड्स दिवस पर स्लाइड प्रेजेंटेशन कर छात्रों को जानकारी दी गई।

 

Read More:-  SRI : छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विश्व एड्स दिवस पर दिया संदेश, कहा जागरूक रहें…

श्री रावतपुरा लोक कल्याण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष डॉ जे. के. उपाध्याय ने शिक्षकों और छात्रों को सफल कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *