श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में श्री रविशंकर जी महाराज ने किया प्रॉस्पेक्टस का विमोचन, कहा शिक्षा से आती है नम्रता…
रायपुर।। श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में आज 22 सितंबर को सुबह 11 बजे परम पूज्य श्री रविशंकर जी महाराज रावतपुरा सरकार का आशीर्वाद कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें श्री रविशंकर जी महाराज रावतपुरा सरकार ने अपने सभी छात्रों एवं विश्वविद्यालय के सदस्यों का मार्गदर्शन देते हुए आशीर्वाद दिया. इसके साथ ही इस अवसर पर महाराज जी ने विश्वविद्यालय प्रॉस्पेक्टस का विमोचन किया।
Read More:-SRS : मेडिकल फिल्ड में पैरामेडिकल है बैकबोन, पढ़िए पैरामेडिकल कॉलेज जबलपुर की पूरी जानकारी…
विश्वविद्यालय के प्रति-कुलाधिपति हर्ष गौतम ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री रविशंकर जी महाराज रावतपुरा सरकार को नमन करते हुए सभी का स्वागत किया और कहा की शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों को आगे बढ़ाने के लिए विश्वविद्यालय हर रोज नए प्रयास कर रही हैं जिसमें हम जल्द ऑनलाइन शिक्षा की सुविधा भी उपलब्ध कराएंगे ताकि जब आप कक्षा में आये तो आपको पहले से ज्ञान हो और आपकी शिक्षा की उत्सुकता बढ़े। और आपकी शिक्षा प्राप्त करने में कोई बाधा न आये। छात्रों से कहा की समय का सही उपयोग करे। शिक्षा प्राप्त करने के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करे।

वही विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो एस. के. सिंह ने श्री रविशंकर जी महाराज रावतपुरा सरकार को नमन करते हुए उनकी परिकल्पनाओं और शिक्षा की दिशा में उनके सपनों को उल्लेखित करते हुए कहा की हमारा प्रयास महाराज जी की परिकल्पनाओं की दिशा में लगातार आगे बढ़ना है उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा की शिक्षा हमें सत्य से साक्षात्कार करवाता हैं, शिक्षा ही एक माध्यम है जो अज्ञात के अंधकार से लोगो को निकाल कर ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाता हैं।
Read More:-SRU : डीएसपीएसआर के अध्यक्ष प्रो. डॉ बी.पी. सिंह का चार दिवसीय प्रशिक्षण, पहले दिन छात्रों को बताया बेसिक मैनेजमेंट…
विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री रविशंकर जी महाराज ‘रावतपुरा सरकार’ ने सभी स्टाफ और छात्रों को सम्बोधित करते हुए सभी छात्रों से कहा की आपका परिवार आपको यहाँ जिस उद्देश्य से भेजते हैं उस उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत और पढाई करें। विश्वविद्यालय परिवार आपके साथ हैं हमारी पूरी कोशिश में है की आपको सारी सुविधा उपलब्ध करा सकें। इसके साथ ही उन्होंने कहा की शिक्षा व्यक्ति को योग्य बनाती हैं, शिक्षा व्यक्ति के अंधकार को दूर करती हैं, शिक्षा व्यक्ति को मानव से मनुष्य बनाती हैं। शिक्षा का ज्यादा से ज्यादा अध्ययन करे और अपने गुरुओ का सम्मान करें । महाराज जी ने कहा की यूनिवर्सिटी की कल्पना थी की हजारों लोग उसका लाभ ले और यूनिवर्सिटी का नाम रोशन करें. हर छात्र जिस भी किसी क्षेत्र में भी जाना चाहता है खूब आगे बढे. महाराज श्री ने अपने बालपन की बातें भी छात्रों से साझा की. उन्होंने कहा की शिक्षा और आध्यात्मिकता से व्यक्ति नम्र बनता है और नम्रता आती है ख़ुशी व्यक्त करते हुए बताया की कैसे उन्होंने शिक्षा को आगे बढ़ाने की कल्पना की थी, और इन कल्पनाओं को पूरा करने के प्रयास में हम लगातार आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने अस्पताल को लेकर चल रहे तैयारी का भी ज़िक्र किया साथ ही महाराज श्री ने कहा की पुरे देश की गिनीचुनी यूनिवर्सिटी में श्री रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी का भी नाम आए.
Read More:- “रक्तदान महादान”:श्री रावतपुरा सरकर इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग शहडोल में रक्तदान शिविर…
आशीर्वाद कार्यक्रम के विश्वविद्यालय कुलसचिव प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम का राष्ट्रगान के साथ समापन किया।
श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष डॉ. जे. के. उपाध्याय ने सफल कार्यक्रम के लिए विश्वविद्यालय के सभी शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ को शुभकामनाएं दी…

Read More:-वनडे टूर्नामेंट : भारतीय स्पिनर ने 10 रन देकर 8 विकेट झटके, 2 ओवर में पूरी की हैट्रिक…

