पुन्नी मेला जा रही छह महिलाओं की मौत,डिवाइडर से टकराया वाहन…..
माघ पूर्णिमा पर राजिम में पुन्नी मेला में स्नान करने के लिए वाहन से जा रही महिलााओं का डिवाइडर से टकराकर हुआ बड़ा हादसा। बता दें की राजधानी के अभनपुर के केंद्री के पास तेज रफ्तार एसएयूवी वाहन डिवाइडर से टकरा जाने से छह महिलाओं की मौत हो गई। सभी मृतक महिलाएं भिलाई के सुभाष नगर के रहने वाली हैं।

Read More:-वैज्ञानिकों का दावा : कार्बनिक पोलिमर विकसित करके, पीने के लिए सुरक्षित बनाएगा जल….
हादसे में गंभीर रुप से घायल पांच महिलाओं और ड्राइवर को गंभीर हालत में पुलिस ने अभनपुर के स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर के आंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस के अनुसार वाहन में 11 लोग सवार थे। जो भिलाई पावर हाउस से पुन्नी मेला के लिए निकले थे। यह हादसा 5 से 6 के बीच हुआ, जिसमें चार महिलाओं की की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं एक को इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। एक महिला की आबेंडकर अस्पताल में मौत गई।
Read More:-Job Alert: 1 हजार से अधिक पदों पर भर्तियां ,जाने कैसे करे आवेदन….
मुख्यमंत्री ने महिलाओं की मृत्यु पर दुख प्रकट किया-
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर जिले के अभनपुर केंद्री के पास कार दुर्घटना में छह महिलाओं की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। बघेल ने इस दुर्घटना में घायल ड्राइवर को बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने और मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

