May 1, 2026

Job Alert: 1 हजार से अधिक पदों पर भर्तियां ,जाने कैसे करे आवेदन….

0
CISF-Head-Constable-recruitment-2019-Admit-Card-Released

join whatsapp


कांस्टेबल उम्मीदवारों के लिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने कांस्टेबल/फायर पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। जो उम्मीदवार आवेदन के लिए इक्छुक और योग्य हैं वे सीआईएसएफ की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट http://cisfrectt.in  के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से CISF में कुल 1149 रिक्त पदों को भरेगा।


Read More:-वैज्ञानिकों का दावा : कार्बनिक पोलिमर विकसित करके, पीने के लिए सुरक्षित बनाएगा जल….

बता दें की ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 4 मार्च, 2022 शाम 5 बजे तक है। कांस्टेबल के रिक्त पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास होना चाहिए। इन पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 23 वर्ष निर्धारित है।आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट को नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

Read More:-CGPURC ने आयोजित किया “भारतीय ज्ञान एवं संस्कृति का वैश्विक विस्तरण ” अंतर्राष्ट्रीय वेबिनार….

शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा की पूरी जानकारी के लिए कैंडिडेट ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें. कांस्टेबल/फायर के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 21,700 से 69,100 रुपए वेतनमान दिया जाएगा। आवेदन दर्ज करने के लिए 100 रुपये का आवेदन शुल्क भी देना होगा जिसमें आरक्षित कैंडिडेट्स के लिए छूट का भी प्रावधान है। कोई भी अन्य जानकारी उम्मीदवार नोटिफिकेशन में चेक कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की ऑफिशियल वेबसाइट  http://cisfrectt.in पर जा तक आवेदन करना होगा। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 मार्च, 2022 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *