May 1, 2026

किआ मोटर्स: भारत में किआ कारेन्स लॉन्च, जानें फीचर्स की ख़ासियत….

0
kia_seltos_photo_google__1562068473

join whatsapp


किआ कारेन्स के चाहने वालों का इंतजार हुआ खत्म, अब आखिरकार किआ कारेन्स भारत में लॉन्च हो गई है वहीं इसकी कीमत की बात करें तो इस 7 सीटर एसयूवी की शुरुआती कीमत 8.99 लाख रुपये कंपनी ने रखी है। इस एसयूवी के बारे में कंपनी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार में शानदार फीचर्स का एक्सपीरियंस इसे खरीदने वालों को मिलेगा। कार पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन में आपको मिलेगी, यदि आप इसे खरीदने की सोच रहे हैं तो कार की बुकिंग एक महीने पहले ही शुरू हो चुकी थी।

सेफ्टी फीचर्स-

किआ कारेन्स में सेफ्टी की बात करें तो इसमें जबरदस्त फीचर्स हैं, कंपनी की मानें तो, भारतीय कार बाजार में सेफ्टी के मामले में सबसे शानदार फीचर आपको दिये जा रहे हैं। इसमें आपको 10 हाई सेक्योरिटी पैकेज मिलेगा, कार की सभी वेरिएंट में 6 एयरबैग कंपनी की ओर से लगाये गये हैं। इसके अलावा,व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट, हिल स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, डाउनहिल ब्रेक कंट्रोल, ऑल व्हील डिस्क ब्रेक और हाईलाइन टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम कार में आपको मिलेंगे।


Read More:-छत्तीसगढ़ में बिजली की खपत बढ़ी, पर उत्पादन घटा….

एडवांस फीचर्स-

  • कार में 10.25 इंच एचडी टच स्क्रीन नेविगेशन सिस्टम कंपनी ने लगाया है।
  • पीछे वाली सीट में एक बटन दबाने से सीट दो बार अपने आप फोल्ड हो सकती है।
  • कार के व्हील बेस की बात करें तो ये बहुत लंबा है. इसकी लंबाई 2780mm है।
  • कार में Bose का साउंड सिस्टम कंपनी की ओर से लगाया गया है, जिसमें कुल 8 स्पीकर लगे हैं।
  • भारतीय मौसम के मुताबिक वेंटिलेटेड फ्रंट सीट कंपनी ने लगाई है।
  • कार में चार्जिंग पोर्ट्स, फर्स्ट रो कूलिंग कप होल्डर, 50-5-स्प्लिट थर्ड रो कंपनी ने सुविधा के लिए दिया है।
  • कार में मल्टीपल इंजन और ट्रांसमिशन सिस्टम ऑप्शन आपको लुभाएगा।

Read More:-Chhattisgarh Weather: हवा की दिशा अब पूरवा हो गई,आज बढ़ा तापमान…..

इंजन ऑप्शन की बात-

किया कारेन्स कार यदि आप खरीदते हैं तो आपको 3 पावरट्रेन ऑप्शन – स्मार्टस्ट्रीम 1.5 पेट्रोल, स्मार्टस्ट्रीम 1.4 T-GDi पेट्रोल और 1.5 CRDi VGT डीजल लुभाएगा. यही नहीं 3 ट्रांसमिशन ऑप्शन- 6MT, 7DCT और 6AT भी आपको पसंद आएगा।

प्राइस, वेरिएंट्स और कलर ऑप्शन-

भारत में किआ कारेन्स को इंपीरियल ब्लू, मॉस ब्राउन, स्पार्कलिंग सिल्वर, इंटेंस रेड, ग्लेसियर वाइट पर्ल, क्लियर वाइट, ग्रैविटी ग्रे और औरोरा ब्लैत पर्ल जैसे 8 कलर ऑप्शन में पेश किया है। वहीं, इस एसयूवी के पेट्रोल, टर्बो पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन में कुल 15 वेरिएंट्स हैं और इनकी कीमतें 8.99 लाख रुपये से लेकर 16.99 लाख रुपये तक है। किआ कारेन्स के प्रीमियम, प्रेस्टिज, प्रेस्टिज प्लस, लग्जरी और लग्जरी प्लस जैसे 5 ट्रिम लेवल हैं और इसके 15 वेरिएंट्स हैं।

Read More:-Global MBA Institutes Ranking: इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस को भारत में पहला और एशिया में चौथा स्थान प्राप्त…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *