June 4, 2026

आईएमए छत्तीसगढ़ का वार्षिक कांफ्रेंस रायगढ़ में, रायपुर को चुना गया सर्वश्रेष्ठ ब्रांच

0
download

रायपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन छत्तीसगढ़ की वार्षिक कांफ्रेंस का आयोजन 12 और 13 मार्च को रायगढ़ में किया जाएगा। इस कॉन्फ्रेंस में दिए जाने वाले वार्षिक पुरस्कारों की घोषणा की गई है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की रायपुर शाखा को पूरे प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ ब्रांच घोषित किया गया ।

Read More :- शिक्षा मंत्रालय ने जारी की रिपोर्ट, COVID-19 महामारी कि वजह से प्री-प्राइमरी स्तर के नामांकन में गिरावट…

आईएमए रायपुर की पूर्व सचिव व वर्तमान उपाध्यक्ष डॉ. आशा जैन को सर्वश्रेष्ठ सचिव चुना गया। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ मस्तिष्क रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संजय शर्मा को प्रेसीडेंशियल ओरेशन अवॉर्ड और एम्स रायपुर के हड्डी रोग विशेषज्ञ व विभागाध्यक्ष डॉक्टर आलोक चंद्र अग्रवाल को डॉ. एमएल राठी ओरेशन अवार्ड के लिए चुना गया। एडवांस्ड कार्डियक इंस्टीट्यूट के हृदय रोग विशेषज्ञ व विभागाध्यक्ष डॉ. स्मित श्रीवास्तव को उनकी बेहतरीन उपलब्धियों के लिए एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड के लिए चुना गया। कांफ्रेंस के दौरान डॉक्टर संजय शर्मा और डॉक्टर आलोक चंद्र अग्रवाल अपना ओरेशन लेक्चर पढ़ेंगे। सभी पुरस्कार 12 मार्च को रायगढ़ में कांफ्रेंस के दौरान दिए जाएंगे।

join whatsapp

यह जानकारी डॉ. विकास अग्रवाल अध्यक्ष आईएमए रायपुर,डॉक्टर दिग्विजय सिंह सचिव आईएमए रायपुर ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *