बिलासा इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग ने मनाया “सांस्कृतिक उत्सव”, छात्रों ने दिखाई खास प्रतिभा…
बिलासपुर।। बिलासा इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग बिलासपुर ने संस्थान में नयी शुरुआत करने के लिए “सांस्कृतिक उत्सव ” (The Cultural Fest) ” के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष महोदय डॉ. जे. के. उपाध्याय के मार्गदर्शन में, संस्थान के सीएओ एस. के. शर्मा ने कार्यक्रम की शुरुआत की, कार्यक्रम में प्राचार्य वीना चौहान और सभी शिक्षक शामिल हुए।
Read More:-आईएमए छत्तीसगढ़ का वार्षिक कांफ्रेंस रायगढ़ में, रायपुर को चुना गया सर्वश्रेष्ठ ब्रांच
“सांस्कृतिक उत्सव” (The Cultural Fest) ” का यह कार्यक्रम छात्रों के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतिभा दिखाने और रचनात्मक तरीकों से खुद को पुन: पेश करने का एक माध्यम है। जिसमें, मेहंदी डिजाइन, बर्तन की सजावट, पेंटिंग, सलाद सजावट और नाखून कला आदि विभिन्न प्रतियोगिता के साथ “सांस्कृतिक उत्सव” समारोह हुआ।

इस कार्यक्रम में छात्रों ने अच्छे नवीन विचारों और रचनात्मक कार्यों के साथ भाग लिया। “सांस्कृतिक उत्सव” की सफलता की कुंजी छात्रों, शिक्षकों का समर्पण और संस्था का योगदान था।

Read More:-ई-चालान :- पुलिस ने कि नियमों में सख्ती,चालान पहुचेंगे अब डाक से…
श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष महोदय डॉ. जे. के. उपाध्याय ने संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी एस. के. शर्मा एवं समस्त शैक्षणिक व अशैक्षणिक स्टाफ को इस सफल कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं दी…







