June 4, 2026

शिक्षा मंत्रालय ने जारी की रिपोर्ट, COVID-19 महामारी कि वजह से प्री-प्राइमरी स्तर के नामांकन में गिरावट…

0
10_03_2022-untitled_design_-_2021-10-13t135114.925_22532475

कोरोना प्रकोप कि वजह से जिन क्षेत्रों में सबसे अधिक प्रभाव पड़ा उनमें से एक स्कूल भी हैं। शिक्षा मंत्रालय ने एक रिपोर्ट जारी कर कहा है कि महामारी के कारण 2019-20 की तुलना में 2020-21 में पूर्व-प्राथमिक स्तर में लगभग 29 लाख और कक्षा एक में 18 लाख छात्रों के नामांकन में गिरावट आई है। रिपोर्ट के अनुसार 2020-21 में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का कुल नामांकन 21.69 लाख है, जो कि 2019-20 में 22.49 लाख की तुलना में 3.56 प्रतिशत की कमी दर्शाता है। लेकिन, 2020-21 में प्राथमिक से उच्च माध्यमिक तक स्कूली शिक्षा में नामांकित कुल छात्रों में 2019-20 से 28.32 लाख की वृद्धि देखी गई।


join whatsapp


Read More:-ई-चालान :- पुलिस ने कि नियमों में सख्ती,चालान पहुचेंगे अब डाक से…



Read More:-बस्तर संभाग में ककून बैंक की होगी स्थापना,हर माह महिलाओं को होगी अतिरिक्त आय..

भारत में स्कूली शिक्षा पर रिपोर्ट जारी यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इंफॉर्मेशन सिस्टम फॉर एजुकेशन प्लस 2020-21 ने रिपोर्ट में बताया गया है कि-

• 2020-21 में, प्राथमिक से उच्च माध्यमिक तक स्कूली शिक्षा में नामांकित कुल छात्र 25.38 करोड़ थे।
• 2019-20 में 25.10 करोड़ नामांकन की तुलना में 28.32 लाख नामांकन की बढ़ोतरी हुई है।
• 2020-21 के दौरान सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों के 39.7 लाख छात्र सरकारी स्कूलों में स्थानांतरित हुए।
• 2020-21 के दौरान 96.96 लाख शिक्षक स्कूली शिक्षा में लगे हुए हैं। यह 2019-20 में स्कूली शिक्षा में शिक्षकों की संख्या की तुलना में लगभग 8800 अधिक है।
• 2020-21 में 12.2 करोड़ से अधिक लड़कियों को प्राथमिक से उच्च माध्यमिक में नामांकित किया गया है, जिसमें 2019-20 में लड़कियों के नामांकन की तुलना में 11.8 लाख लड़कियों की वृद्धि हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *