April 19, 2026

CG परिवहन विभाग : ड्राइविंग लायसेंस और पंजीयन प्रमाण पत्र के लिए नही लगाना पड़ेगा अब चक्कर…

0
8DB6945C41D09CD36FD2C89EC3364613


Read More:-यूजीसी-नेट : जून 2022 में होगी परीक्षा, अभी तय नहीं तारीख…

प्रदेश में परिवहन विभाग की नई सुविधा ‘तुंहर सरकार तुंहर द्वार’ का कुशलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। इसके द्वारा केवल जून से मार्च माह तक 10 माह की अवधि में 08 लाख 52 हजार 136 स्मार्ट कार्ड आधारित पंजीयन प्रमाण-पत्र और ड्राइविंग लायसेंस आवेदकों के घर भेजे जा चुके हैं। बता दें की इनमें 05 लाख 61 हजार 799 स्मार्ट कार्ड आधारित पंजीयन प्रमाण-पत्र और 02 लाख 90 हजार 337 ड्राइविंग लायसेंस शामिल हैं।

join whatsapp


Read More:-New Feature : ऑटोमैटिकली इमरजेंसी नंबर पर करेगा कॉल, iPhone बचाएगा कई लोगों की जान…

मंत्री मोहम्मद अकबर द्वारा ‘तुंहर सरकार तुंहर द्वार‘ के सुव्यवस्थित संचालन के लिए लगातार नज़र रखी जा रही है। परिवहन विभाग द्वारा संचालित ‘तुंहर सरकार तुंहर द्वार‘ योजना लोगों की सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है। इसमें लोगों को परिवहन संबंधी 22 सेवाएं उनके घर के द्वार पर पहुंचाकर दी जा रही है। जन केन्द्रित इस सुविधा के अंतर्गत लोगों को अब बार-बार परिवहन विभाग का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। इससे आवेदकों का पैसा और समय दोनों की बचत हो रही है।

Read More:-रामनवमी : ‘भये प्रकट कृपाला ‘से गुंजायमान हुआ रावतपुरा धाम, एक लाख दीपों से जगमगाया आश्रम, 9 दिन चले नवसंवत्सर समारोह का हुआ समापन…

गौरतलब हैं कि ‘तुंहर सरकार, तुंहर द्वार’ सेवा को और ज्यादा सुलभ बनाने के लिए विभाग ने एक हेल्पलाईन नम्बर +91-75808-08030 जारी किया गया है, जो हर दिन सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक जानकारी उपलब्ध कराता है। हेल्पलाइन नम्बर पर फोन करके आवेदक अपने ड्रायविंग लाइसेंस और पंजीयन प्रमाण पत्र के प्रेषण संबंधी सभी जानकारी ले सकते हैं।


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *