New Feature : ऑटोमैटिकली इमरजेंसी नंबर पर करेगा कॉल, iPhone बचाएगा कई लोगों की जान…

iPhone कार एक्सिडेंट के दौरान आपकी जान बचा सकता है। बता दें की ऐसा हम नहीं, द वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट में कहा गया है। रिपोर्ट के अनुसार, एप्पल आईफोन के लिए ऐसे फीचर पर काम कर रही है, जो कार क्रैश का पता लगाकर ऑटोमैटिकली 911 पर कॉल करेगा। इस फीचर को “क्रैश डिटेक्शन” दिया गया है। गौरतलब हैं कि कंपनी इसे आईफोन के साथ एप्पल वॉच में भी जारी कर सकती है। iPhone पर क्रैश डिटेक्शन फीचर आ जाने के बाद बहुत से लोगों की जान बचाई जा सकेगी।
Read More:-रामनवमी : ‘भये प्रकट कृपाला ‘से गुंजायमान हुआ रावतपुरा धाम, एक लाख दीपों से जगमगाया आश्रम, 9 दिन चले नवसंवत्सर समारोह का हुआ समापन…
रिपोर्ट के अनुसार, क्रैश डिटेक्शन टेक्नोलॉजी उन सेंसर्स के जरिए इकट्ठा किए गए डेटा का आकलन करती है जो एप्पल डिवाइस में बने होते हैं। डिवाइसों के सेंसर सिस्टम में एक एक्सेलेरोमीटर शामिल होगा जो जी-फोर्स’ के माध्यम से कार दुर्घटनाओं का पता लगाएगा। बता दें कि पिक्सेल फोन पर Google के पर्सनल सेफ्टी ऐप में कार एक्सिडेंट का पता लगाने पर सहायता के लिए कॉल करने की सुविधा पहले से ही शामिल है।
Read More:-आरोहण-2022 : श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में हुआ खेल प्रतियोगिता का समापन , मुख्य अतिथियों ने किया विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी से सम्मानित…
रिपोर्ट कहता है की एप्पल ने पूरे 2021 में क्रैश डिटेक्शन फीचर को टेस्ट किया है। इसके लिए कंपनी ने आईफोन और एप्पल वॉच यूजर्स के अलग-अलग डेटा को एकत्रित किया है। शोध से पता चला है कि आईफोन और एप्पल वॉच 10 मिलियन से ज्यादा वाहन दुर्घटनाओं का पता लगाने में सक्षम थे, जिनमें से 50,000 से अधिक 911 पर कॉल की गई थी। बता दें कि iPhone कंपनी ने एप्पल वॉच में साल 2018 में फॉल डिटेक्शन फीचर जारी किया था, जो iPhone यूजर के अचानक गिर जाने की स्थिति में इमरजेंसी कॉन्टैक्ट्स को कॉल करता है।


