April 19, 2026

रामनवमी : ‘भये प्रकट कृपाला ‘से गुंजायमान हुआ रावतपुरा धाम, एक लाख दीपों से जगमगाया आश्रम, 9 दिन चले नवसंवत्सर समारोह का हुआ समापन…

0
WhatsApp Image 2022-04-11 at 9.57.41 AM

भिंड | रावतपुरा धाम  में अनन्त विभूषित श्री रविशंकर जी महाराज “रावतपुरा सरकार” के पावन सानिध्य में रामनवमी के अवसर पर  भगवान श्री राम का भव्य जन्मोत्सव मनाया गया। मुख्य राम दरबार में भक्तों की अपार भीड़ लगी रही. राम जन्मोत्सव के अवसर पर पूरा आश्रम परिसर जय श्री राम के नारे से गूंज उठा। अनन्त विभूषित श्री रविशंकर जी महाराज स्वयं इस भव्य जन्मोत्सव में शामिल हुए । वही महिलाओं ने पालने में बैठे राम लला को  मंगल गीत गाकर झुलाया। धाम में हुआ श्री राम जन्मोत्सव दोपहर 12 बजे से देर रात तक जारी रहा.

join whatsapp

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रीराम अर्चन यज्ञ का समापन हुआ। यज्ञ के बाद पूर्णाहुति दी गई जिससे पूरा वातावरण सुगन्धित हो उठा. भक्तों ने ऋषिकुमारों से मंगल धागे बंधवाए. गौरतलब है की कोरोना के चलते दो साल तक सार्वजनिक आयोजन न होने के कारण इस आयोजन में भक्तों का  अलग ही उत्साह देखा गया। वही भिंड के राम जन्मोत्सव में कलेक्टर ,पुलिस अधीक्षक समेत बड़ी संख्या में राम भक्त उपस्थित रहे।

Read More :- आरोहण-2022 : श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में हुआ खेल प्रतियोगिता का समापन , मुख्य अतिथियों ने किया विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी से सम्मानित…

रामार्चन यज्ञ के  बाद आश्रम में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया  । आश्रम में अध्ययनरत बटुकों  और  स्वयं सेवको  ने हजारों की संख्या में मौजूद लोगो को भंडारे में प्रसादी वितरण किया ।इस भंडारे की खास बात भी रही  कि भक्त औऱ व्यवस्थापक समान रूप से स्वच्छता का पालन कर रहे थे।

सूर्यास्त के बाद आश्रम में एक लाख दीयों की रौशनी से रावतपुरा धाम जगमगा उठा । स्वयं अनन्त विभूषित महाराज ने दीप प्रज्वलित कर इस दीप पर्व का शुभारंभ किया। मुख्य हनुमानजी मन्दिर के अलावा श्री राम दरबार, पुष्कर सरोवर,शिव प्रतिमा समेत आश्रम के कोने-कोने में दीप प्रज्वलित किया गया. दीप प्रज्वलन से पुरे आश्रम परिसर में दीपावली की छटा नजर आने लगी. वही  रामचरितमानस की चौपाइयों पूरा माहौल राममय रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *