भर्ती: प्लाज्मा अनुसंधान ने निकाली 31 मल्टी टास्किंग स्टाफ के लिए वैकेंसी, ऐसे करे अप्लाई …

Read More:-CG परिवहन विभाग : ड्राइविंग लायसेंस और पंजीयन प्रमाण पत्र के लिए नही लगाना पड़ेगा अब चक्कर…
भारतीय परमाणु उर्जा विभाग के प्लाज्मा अनुसंधान संस्थान द्वारा मल्टी टास्किंग स्टाफ के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। संस्थान द्वारा जारी भर्ती के अनुसार एमटीएस के 31 पदों के पर योग्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन निकाले जा रहे हैं। इन पदों के लिए उम्मीदवार आइपीआर की आधिकारिक वेबसाइट ipr.res.in पर उपलब्ध कराए गए लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से ऑनलाइन एप्लीकेशन पेज पर जा सकते हैं।
Read More:-यूजीसी-नेट : जून 2022 में होगी परीक्षा, अभी तय नहीं तारीख…
बता दें आवेदन की अंतिम तारीख 30 अप्रैल 2022 निर्धारित की गयी है। और उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि विज्ञापित पदों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती अस्थायी आधार पर की जानी है और इसकी अवधि दो वर्ष होगी। लेकिन, अवधि को संस्थान की आवश्यकता और उम्मीदवार के प्रदर्शन के आधार पर एक अन्य वर्ष के लिए आगे किया जा सकता है। साथ ही, आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को 200 रुपये का शुल्क देना होगा, जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से किया जा सकेगा। उल्लेखनीय हैं की अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़े वर्गों, महिला, दिव्यांग, आर्थिक रूप से कमजोर और भूतपूर्व सैनिक श्रेणियों के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।
आवेदन के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए। और उम्मीदवारों की आयु 30 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
Read More:-New Feature : ऑटोमैटिकली इमरजेंसी नंबर पर करेगा कॉल, iPhone बचाएगा कई लोगों की जान…
चयन प्रक्रिया-
इन पदों पर चयन प्रक्रिया आइपीआर द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक एमटीएस पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में वस्तुनिष्ठ और वर्णनात्मक प्रश्न पूछे जाएंगे। वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न सामान्य ज्ञान, सामान्य जागरूकता, प्रारंभिक गणित/संख्यात्मक और कंप्यूटर एवं तर्कशक्ति विषयों से होंगे। वहीं, वर्णनात्मक प्रकार की परीक्षा में पत्र लेखन, पत्राचार कौशल और हिंदी/अंग्रेजी अनुवाद से सम्बन्धित प्रश्न होंगे।


