स्किल बेस्ड जॉब: 12वीं या ग्रेजुएशन पास करते ही नौकरी के लिए करें शॉर्ट टर्म कोर्स, शानदार होगा करियर…
इस बढ़ती दुनिया में और भाग-दौड़ की ज़िंदगी में आपके पास तीन साल की ग्रेजुएशन डिग्री या दो साल की मास्टर्स डिग्री लेने का समय नहीं है और आप जल्द से जल्द नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं तो कोई शॉर्ट टर्म कोर्स कर सकते हैं। नई शिक्षा नीति 2020 में भी स्किल बेस्ड एजुकेशन पर फोकस बढ़ाया गया है। इससे साफ पता चलता है कि अब स्किल बेस्ड जॉब ट्रेंड में हैं।
Read More:-बिलासा इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग ने मनाया “सांस्कृतिक उत्सव”, छात्रों ने दिखाई खास प्रतिभा…
जैसे की कई बार घर में आर्थिक तौर पर कोई समस्या आ जाने पर पढ़ाई बीच में छूट जाती है और परिवार को सपोर्ट करने के लिए नौकरी करनी पड़ जाती है। वहीं, कभी-कभी किसी नौकरी में कुछ खास स्किल्स की भी डिमांड की जाती है। ऐसी स्थिति में शॉर्ट टर्म कोर्स करना काफी फायदेमंद माना जाता है। इन शॉर्ट टर्म कोर्स को पूरा करने के बाद डिप्लोमा या सर्टिफिकेट भी मिल जाता है। इसके बाद आप नौकरी के लिए अप्लाई कर अपने करियर को नई दिशा दे सकते हैं।
Read More:-आईएमए छत्तीसगढ़ का वार्षिक कांफ्रेंस रायगढ़ में, रायपुर को चुना गया सर्वश्रेष्ठ ब्रांच
शॉर्ट टर्म कोर्स-
डिजिटल मार्केटिंग कोर्स
बीते कुछ सालों से डिजिटल मार्केटिंग कोर्स की डिमांड काफी बढ़ी है. इसे भी 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक, कोई भी कर सकता है. इसकी अवधि 3 महीने से 12 महीने के बीच होती है कोर्स पूरा कर लेने के बाद एग्जीक्यूटिव, डिजिटल मार्केटिंग मैनेजर, डिजिटल मार्केटिंग स्पेशलिस्ट और डिजिटल मार्केटर के पदों पर अप्लाई कर सकते हैं।
होटल मैनेजमेंट कोर्स
होटल मैनेजमेंट कोर्स को सदाबहार माना जाता है12वीं पास करने के बाद इसके लिए अप्लाई किया जा सकता है. इस कोर्स की ड्यूरेशन 6 महीने से 1 साल के बीच होती है यह कोर्स करने के बाद शेफ, रिसेप्शनिस्ट, रूम सर्विस स्टाफ, मैनेजर आदि पदों पर अप्लाई कर सकते हैं।
Read More:-ई-चालान :- पुलिस ने कि नियमों में सख्ती,चालान पहुचेंगे अब डाक से…
डिप्लोमा इन वेब डिजाइनिंग
12वीं पास से लेकर ग्रेजुएशन पास कर चुके लोग तक डिप्लोमा इन वेब डिजाइनिंग कर सकते हैं इसे 3 महीने से 9 महीने तक में पूरा किया जा सकता है कोर्स पूरा हो जाने के बाद वेब डिजाइनर, डिजाइनिंग एग्जीक्यूटिव आदि पदों पर नौकरी हासिल कर सकते हैं।


