April 20, 2026

श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स रावतपुराधाम में मनाई गयी ” गांधी जयंती “…

0
WhatsApp Image 2022-10-03 at 1.13.58 PM

धाम || श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट, रावतपुराधाम के अंतर्गत संचालित श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स रावतपुराधाम में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिन के अवसर पर ” गांधी जयंती ” मनाई गयी । कार्यक्रम परमपूज्य महाराज श्री के आशीर्वाद और संस्थान के निदेशक डॉ. आर . के. वर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ । कार्यक्रम में संस्थान के सभी प्राचार्य, शैक्षणिक और अशैक्षणिक कर्मचारी और छात्र उपस्थित रहे ।

Read More:-श्री रावतपूरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ़ फ़ार्मेसी चित्रकूट में ओरिएंटेशन प्रोग्राम…

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती की पूजा के साथ हुई । डॉ. वर्मा ने सभी छात्रों को गांधी जी के जीवन से प्रेरणा लेने सीख दी कि कैसे कोई सामान्य व्यक्ति सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर अपने उद्देश्य को प्राप्त कर सकता है । प्राचार्य शशिभूषण त्रिपाठी ने बताया कि एक अंग्रेज अधिकारी चर्चिल ने कहा था कि उसे विश्वास ही नहीं होता की एक फ़क़ीर के पीछे करोड़ो लोग खड़े हो जायेंगे और देश को आजाद करा लेंगे । प्राचार्य आदित्य नारायण मिश्र ने गांधी जी के “मोहन से महात्मा तक ” का सफर तय करने में उनके दृढ़ता के विषय में बताया उन्होंने ये भी बताया कि क्यों आज भी बापू के विचार प्रासंगिक है । प्राचार्य अनिल शर्मा ने ” रघुपति राघव राजाराम , पतित पावन सीताराम ” की मधुर संगीत से कार्यक्रम को मोहक बनाया । वही कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ.

Read More:-एसआरयू के शोधार्थी कन्हैया साहू को IBC 24 ने किया सम्मानित, पारंपरिक खेती को दे रहे बढ़ावा…

श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष डॉ जे.के. उपाध्याय और एमपी-यूपी इंचार्ज मुकेश श्रीवास्तव ने धाम के सभी स्टाफ और स्टूडेंट्स को गाँधी जयंती की बधाई दी…

Read More:-“विश्व हृदय दिवस”: छात्र -छात्राओं ने प्रदर्शनी लगाकर समाज में बढ़ते हृदय रोगों के प्रति किया जागरूक…

 


 


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *