श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में छात्रों के लिए ड्यूल डिग्री प्रोग्राम, विस्तार से दी गई जानकारी…
रायपुर।। श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में ड्यूल डिग्री प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस प्रोग्राम में छात्रों को ड्यूल डिग्री क्या है. इसके फायदे क्या है और कैसे इसका लाभ लिया जा सकता है इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी गई ।
यह प्रोग्राम कला एवं सामाजिक विज्ञान संकाय में कुलपति डॉ.एस.के सिंह के मार्गदर्शन में हुआ. कार्यक्रम में ड्यूल डिग्री के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही छात्र-छात्राओं को इस प्रोग्राम के माध्यम से होने वाले फायदों को भी बताया। ड्यूल डिग्री प्रोग्राम कैसे आने वाले समय में बेहतर विकल्प के तौर पर शामिल हो सकता है। विज्ञान के साथ कला का समन्वय होने से व्यक्ति के व्यक्तित्व में और अधिक निखार आयेगा। इस तरह से वह एक साथ कई विषयों में पारंगत हो सकता है।

Read More:-NURSING: Shri Rawatpura Sarkar Group Of Institution में है नर्सिंग के कई आयाम, पढ़िए पूरी जानकारी…
साथ ही विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.एस.के सिंह ने बताया कि नई शिक्षा नीति ने यह अवसर सभी छात्र-छात्राओं को दिया है इसका सभी को लाभ लेना चाहिए। शिक्षा के नए आयामों को हासिल कर देश एवं दुनिया में अपना नाम रौशन करने के साथ ही रोजगार के नए अवसरों से जुड़ा जा सकता है। नई शिक्षा नीति के तहत शिक्षा को और अधिक लचीला बनाया गया है ताकि जिस विषय में छात्र को रुचि हो उसकी पढ़ाई, जहाँ तक चाहे कर सकता है। नई शिक्षा नीति को श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय ने सबसे पहले लागू कर अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को नई शिक्षा नीति के तहत ज्ञान अर्जित करने के अवसर प्रदान किया है।
Read More:-ऑफिसियल जर्नल ऑफ पेटेंट में पब्लिश हुआ SRS जबलपुर के फार्मेसी प्रिंसिपल का शोध…
श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष डॉ. जे. के. उपाध्याय, विश्वविद्यालय के प्रति कुलाधिपति हर्ष गौतम, कुलपति प्रो डॉ. एस. के सिंह, कुलसचिव प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने सभी को ड्यूल डिग्री प्रोग्राम के लिए शुभकामनाएं देते हुए छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की….
Read More:-SRU: अग्निशमन प्रशिक्षकों ने आग और अन्य प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के लिए दिया स्टाफ और स्टूडेंट्स को प्रशिक्षण…


