SRU: अग्निशमन प्रशिक्षकों ने आग और अन्य प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के लिए दिया स्टाफ और स्टूडेंट्स को प्रशिक्षण…
रायपुर।। श्री रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी में 8 सितंबर को सभी स्टाफ, कर्मचरियों और स्टूडेंट्स को अग्निशमन प्रशिक्षकों ने आग और अन्य प्राकृतिक आपदा से समय रहते बचाव के लिए प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में SIS लिमिटेड रायपुर के ट्रेनिंग मैनेजर ऐश्वर्य देवांगन ने एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया.

जिसमें सभी स्टाफ, कर्मचारियों और स्टूडेंट्स को आपदाओं के बारे में जानकारी देते हुए अग्नि उपकरणों के उपयोग के बारे में बताया गया । साथ ही आपातकालीन स्थितियों में क्या उपाय करें इस बारे में जानकारी दी गई । उन्होंने अलग-अलग निकासी के निर्देश बताए जिसमें तुरंत उस जगह या फ्लोर को छोड़ दें, दक्षिण/उत्तर सीढ़ी, लिफ्ट का उपयोग करने की कोशिश नहीं करें, क्लोकरूम में नहीं जाना ,भागना या चिल्लाना नहीं है, घायल और विकलांग लोगों को उठाकर उनकी मदद करें और बाहर निकालें,कोड पास द्वारा आग बुझाने के तरिके का उपयोग करें। इसके साथ ही फायर इवैक्यूएशन मॉक ड्रिल प्रमुख बिंदु बताएं।
Read More :- ब्रह्मलीन हुए सनातन धर्म के प्रचारक द्विपीठाधीश्वर जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज…
जैसे की –
● इमारतों से कैसे निकालें।
● आग बचाव तकनीकों के बारे में जानें।
● अग्निशामक यंत्रों का सही उपयोग कैसे करें।
● अग्निशामक यंत्रों को संभालते समय सुरक्षा सावधानियां बरती जाएं।
● विभिन्न प्रकार की आग को कैसे बुझाया जाए।
● आग का वर्गीकरण।

प्रशिक्षण के दौरान यूनिवर्सिटी में कार्यरत सभी स्टाफ और विद्यार्थी भी उपस्थित रहे। जिसमें उन्होंने अग्निशमन प्रशिक्षकों द्वारा आग और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के समय बचाव के लिए प्रशिक्षण दिया गया और प्रैक्टिकल ज्ञान भी प्रदान किया गया।
Read More :- Asia Cup 2022 : श्रीलंका ने हराया पाकिस्तान को, छटवीं बार किया एशिया कप ट्रॉफी अपने नाम…
श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष डॉ. जे. के. उपाध्याय, विश्वविद्यालय के प्रति कुलाधिपति हर्ष गौतम, कुलपति प्रो डॉ. एस. के सिंह, कुलसचिव प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने अभी स्टाफ, कर्मचारी और विद्यार्थीयों को प्रशिक्षण में शामिल होने और सीखने के लिए शुभकामनाएं दी…
