April 19, 2026

G-7 मीटिंग: भारत को दूर रखने पर विचार कर रहा जर्मनी, 26 से 28 जून तक ग्रुप-7 की मीटिंग…

0
G-7-Country

जर्मनी G-7 की मीटिंग से भारत को दूर रखने के लिए विचार कर रहा है , दरअसल यूक्रेन पर हमले को लेकर रूस के खिलाफ न बोलने पर जर्मनी यह विचार कर रहा हैं। बता दें की जर्मनी 26 से 28 जून तक ग्रुप-7 देशों की मीटिंग होस्ट करने वाला है, लेकिन इससे भारत से दूर रखने पर विचार कर रहा है। ब्लूमबर्ग ने इस मामले से संबंधित लोगों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में ऐसा दावा किया है।

join whatsapp

सूत्रों के मुताबिक जी-7 मीटिंग में जर्मनी सेनेगल, दक्षिण अफ्रीका और इंडोनेशिया को गेस्ट के तौर पर शामिल करने पर विचार कर रहा है। दरअसल गेस्ट लिस्ट यूक्रेन पर हमले से पहले ही तैयार की गई थी, जिसमें भारत भी था। लेकिन अब इस लिस्ट को लेकर विचार किया जा रहा है। वहीं इस बीच कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में जर्मन सरकार के हवाले से दावा किया गया है कि भारत को लेकर ऐसा कोई विचार नहीं है। संयुक्त राष्ट्र में रूस को मानवाधिकार परिषद से बाहर करने का प्रस्ताव लाया गया था। इस प्रस्ताव पर वोटिंग से भारत समेत 50 देशों ने दूरी बना ली थी। इसके अलावा भारत ने रूस पर प्रतिबंध भी नहीं लगाए हैं। यही नहीं सस्ता तेल भी बड़े पैमाने पर खरीदने की योजना पर काम कर रहा है। रूस से बड़े पैमाने पर हथियारों की खरीददारी भी भारत करता रहा है। हाल ही में S-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम की खरीद भी भारत ने रूस से की है।

Read More :- भारत-अमेरिका ने द्विपक्षीय समझौते पर किया हस्ताक्षर, रक्षा सहयोग में जुड़ा नया अध्याय…

Read More :- माओवादियों ने किया ओरछा-नारायणपुर मार्ग बाधित, लगातार जारी उत्पात…

ब्लूमबर्ग से चर्चा में जर्मन सरकार के प्रवक्ता स्टेफेन हेबेस्ट्रेट ने कहा कि जल्दी ही जी-7 की गेस्ट लिस्ट फाइनल की जाएगी। उन्होंने कहा कि चांसलर कई बार दोहरा चुके हैं कि जर्मनी के ज्यादा से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय साझेदार रूस के खिलाफ पाबंदियां लगाएं। भारत सरकार की ओर से अब तक इसे लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि जर्मनी खुद यूक्रेन और पोलैंड की आलोचना झेल रहा है। दरअसल जर्मनी की तरफ से लगातार रूस से तेल और गैस का आयात जारी है। जर्मनी समेत कई यूरोपीय देशों की रूस पर निर्भरता है। इसकी ओर से भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी इशारा किया था। उन्होंने भारत की तरफ से रूस से तेल का आयात करने के प्रश्न पर कहा था कि हम जितना इंपोर्ट एक महीने में करते हैं, उतना तो यूरोप एक दोपहर में कर लेता है।

Read More :- पेंशनभोगियों और सेवानिवृत्त वरिष्ठ नागरिकों के लिए ‘सिंगल-विंडो’ पोर्टल, अब नही लगाना पड़ेगा विभाग का चक्कर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *