April 19, 2026

पेंशनभोगियों और सेवानिवृत्त वरिष्ठ नागरिकों के लिए ‘सिंगल-विंडो’ पोर्टल, अब नही लगाना पड़ेगा विभाग का चक्कर…

0
single_window1_13_10_2019

केंद्र सरकार पेंशनभोगियों और सेवानिवृत्त वरिष्ठ नागरिकों को विभिन्न विभागों के चक्कर लगाने से बचाने और उनको तमाम सुविधाओं को एक ही जगह उपलब्ध कराने के लिए एकल खिड़की की व्यवस्था कर रही है। इसके लिए सरकार ने ‘सिंगल-विंडो’ पोर्टल स्थापित करने की घोषणा की है। इस बात की जानकारी केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने  दी। उन्होंने कहा कि यह पोर्टल ना केवल देशभर के पेंशनभोगियों और उनके सहयोगियों से सतत संपर्क बनाए रखने में मददगार होगा, बल्कि त्वरित प्रतिक्रिया के लिए लगातार उनके सुझाव और शिकायत आदि प्राप्त किए जा सकेंगे।

join whatsapp

पेंशन नियमों की समीक्षा और व्यवस्थीकरण के लिए स्वैच्छिक एजेंसियों की स्थायी समिति की 32वीं बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आम आदमी के जीवन को आसान बनाने के उद्देश्य से वर्ष 2014 के बाद से पेंशन नियमों में क्रांतिकारी बदलाव किए गए हैं।

Read More :- श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय को मिला “द बेस्ट इमर्जिंग यूनिवर्सिटी ऑफ छत्तीसगढ़” का अवार्ड…

कार्मिक, जन शिकायत एवं पेंशन मामलों के राज्यमंत्री सिंह ने कहा कि कॉमन पेंशन पोर्टल का मकसद पेंशनभोगियों की सभी समस्याओं का एक ही स्थान पर डिजिटल मंच के जरिये समाधान सुनिश्चित करना है, ताकि उन्हें अलग-अलग विभागों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2014 के बाद से आम आदमी के लिए “ईज ऑफ लिविंग” लाने को पेंशन नियमों मे कई क्रांतिकारी बदलाव लाए गए हैं।

उन्होंने कहा, “कॉमन पेंशन पोर्टल का उद्देश्य पेंशनभोगियों के लिए अपनी शिकायतों को उठाने और व्यक्तिगत रूप से विभिन्न अधिकारियों से संपर्क किए बिना उन्हें हल करने के लिए सिंगल विंडो डिजिटल तंत्र बनाना है।”

Read More :- शेयर मार्केट : मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट के साथ खुला सेंसेक्स, 0.5 फीसदी या 295 अंक नीचे…

पेंशन बकाया की प्रक्रिया, मंजूरी या वितरण के लिए जिम्मेदार सभी मंत्रालय इस प्रणाली से जुड़े हुए हैं और समाधान के लिए संबंधित मंत्रालय या विभाग के पास आकलन के बाद शिकायतों को भेजा जाता है। उन्होंने कहा, “पेंशनभोगी, साथ ही नोडल अधिकारी, सिस्टम में निपटान तक ऑनलाइन शिकायत की स्थिति देख सकते हैं।”

Raad More :- व्यापमं परीक्षा : पीईटी, पीपीएचटी, प्री एमसीए के साथ ही अन्य परीक्षाओं की तारीख तय,परीक्षार्थियों को नहीं देनी होगी फीस…

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *