माओवादियों ने किया ओरछा-नारायणपुर मार्ग बाधित, लगातार जारी उत्पात…
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सलियों का उत्पात लगातार जारी है। 20 दिनों में चौथी बार माओवादियों ने ओरछा-नारायणपुर मार्ग को बंद कर दिया। माओवादियों ने सड़क पर पेड़ काटकर गिरा दिया, जिससे 6 घंटे तक मार्ग बाधित रहा। सूचना पर फोर्स के जवान मौके पर पहुंचे और रस्ते से पेड़ों को हटाया। रास्ता बंद होने की वजह से बसें नारायणपुर तक नहीं जा सकी, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। ओरछा थाना क्षेत्र में माओवादियों ने पेड़ काटे हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक ओरछा ब्लाक मुख्यालय को नारायणपुर से जोड़ने वाली सड़क में रायनार और टेकानारा के बीच माओवादियों ने बड़ी संख्या में पेड़ों को काटकर सड़क पर रख दिया। मंगलवार-बुधवार की रात 20 से ज्यादा माओवादियों ने वारदात को अंजाम दिया है। सुबह जब यात्री बसें नारायणपुर जाने के लिए मार्ग पर पहुंची तब इसकी जानकारी हुई। 6 घंटे तक मार्ग बाधित रहा। सूचना पर धनोरा और ओरछा से फोर्स के जवान मौके पर पहुंचे और सर्चिंग के बाद रास्ता खोला गया। सड़क पर वाहनों की आवाजाही फिर शुरू हो गई है।
Read More :- भारत-अमेरिका ने द्विपक्षीय समझौते पर किया हस्ताक्षर, रक्षा सहयोग में जुड़ा नया अध्याय…


