May 2, 2026

छत्तीसगढ़ : पीएम के नेहरू संग्रहालय का नाम बदलने के फैसले पर मुख्यमंत्री ने जताई आपत्ति, बीजेपी पर कसा तंज…

0
975445-baghel

रायपुर |  केंद्र सरकार ने दिल्ली के नेहरू संग्रहालय का नाम बदलने का फैसला किया है. इस पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आपत्ति जताई है. सीएम भूपेश बघेल ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा है कि, “जो खुद की लकीर बड़ी नहीं कर पाते, वो दूसरों की लकीर मिटाने की कोशिश करते है.”

दरअसल नई दिल्ली में स्थित नेहरू संग्रहालय का नाम, अब बदलकर “प्रधानमंत्री संग्रहालय” रखने का प्लान है. मिली जानकारी के मुताबिक, इस संग्रहालय में देश के 14 पूर्व प्रधानमंत्रियों के यादों को सहेजा जाएगा. पीएम 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के अवसर पर उद्घाटन इसका करेंगे, वहीं संग्रहालय का नाम बदले जाने का फैसला बीजेपी के संसदीय दल की बैठक में लिया गया है.

http://For Registration click on the link: :- https://forms.gle/g918gyLPD8Ls7N58A

इस निर्णय पर कांग्रेस की तरफ से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि, “जो खुद की लकीर बड़ी नहीं कर पाते, वो दूसरों की लकीर मिटाने की कोशिश करते हैं.” उन्होंने आगे कहा कि, “लेकिन अज्ञानतावश उनकी आत्ममुग्धता और संकीर्ण सोच इन्हें यह एहसास नहीं होने देती कि, लकीर मिटाने से उनके योगदान के निशान नहीं मिटते. गांधी-नेहरू इस लोकतंत्र की आत्मा के संरक्षक हैं.”

Read More :- UGC: शैक्षणिक सत्र 2022-23 से शुरू होगा साइबर सिक्योरिटी का बेसिक और मिड लेवल कोर्स…

Read More :- सुप्रीम कोर्ट : नई व्यवस्था,चीफ जस्टिस ने किया ‘FASTER’ का उद्घाटन…  

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *