श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय: इंजीनियरिंग विभाग में हुआ वेबिनार, MNNIT के एसोसिएट प्रोफेसर ने दी स्टूडेंट्स को ये जानकारी…
रायपुर || श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग विभाग में आज Emerging Trends In VLSI Design Leakage and Low Power Design Issue पर वेबिनार का अयोजन किया गया । वेबिनार का मार्गदर्शन विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. प्रताप सिंह द्वारा किया गया।
इस वेबिनार में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. संजीव राय जो वर्तमान में प्रयागराज के मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग ( MNNIT) विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं। वेबिनार में पावर लीकेज, पावर कंजप्शन एवं उपकरणों में लघु चैनल का प्रभाव पर विस्तार से चर्चा की ।

Read More:-17 जिलों के अस्पतालों में कीमोथेरेपी सुविधा, हजारों कैंसर मरीजों को मिल रहा लाभ
वही वेबिनार के अंत में विद्युत विभाग के सहायक प्रोफेसर मुकेंद्र कुमार साहू ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। इस मौके पर इंजीनियरिंग विभाग के डीन डॉ. आर.आर .एल. बिराली मौज़ूद रहे। वही वेबिनार का संचालन इंजीनियरिंग विभाग के डॉ. मिथिलेश सिंह ने किया। वही वेबिनार में लगभग 100 स्टूडेंट्स उपस्थित रहे ।

Read More:-हिन्दू धर्म के अनुसार किस तरह होती है होली पूजा.
श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के प्रति कुलाधिपति महोदय डॉ. जे. के. उपाध्याय ने संस्थान के कुलसचिव डॉ. प्रताप सिंह, उपकुलसचिव भानु प्रताप सिंह, उपकुलसचिव चंद्रकांत मोहबिया, उपकुलसचिव संजीव कुमार के साथ संस्थान के समस्त शैक्षणिक व अशैक्षणिक स्टाफ को इस सफल वेबिनार के लिए शुभकामनाएं दी..


Read More:-12वीं के बाद सेना में बनाये अपना करियर, इन तरीकों से करें तैयारी…








