April 19, 2026

श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय :”एक्यूप्रेशर और योग द्वारा अकादमिक प्रदर्शन कैसे बढ़ाए” विषय पर हुआ वेबिनार

0
Screenshot (11)

रायपुर।। श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के कला संकाय के अंतर्गत योग विभाग द्वारा ” एक्यूप्रेशर और योग द्वारा अकादमिक प्रदर्शन कैसे बढ़ाए ” (How to Improve Academic Performance Acupressure and Yoga) विषय पर एक दिवसीय ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार में मार्गदर्शन के रूप में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. प्रताप सिंह मौज़ूद रहे।


join whatsapp


कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में इंटरनेशनल नेचरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन मध्य प्रदेश से प्रेसिडेंट डॉ. ए. के. जैन रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि औषधि विहीन चिकित्सा पद्धति के साथ भी कई रोगों को दूर किया जा सकता है साथ ही उन्होंने एक्यूप्रेशर के महत्वपूर्ण बिंदुओं को योगाभ्यास के साथ जोड़ते हुए बताया कि ऐसे रोगी जो असहाय हैं योगाभ्यास नहीं कर पा रहे हैं तो उनके साथ एक्यूप्रेशर के कुछ बिंदुओं को साथ लेकर चलते हुए थेरेपी को बेहतर बनाया जा सकता है। साथ ही छात्रों को अपने शैक्षणिक गतिविधि और अपने मेमोरी को बेहतर बनाने के लिए प्रयास कर सकते हैं।



Read More:-12वीं के बाद सेना में बनाये अपना करियर, इन तरीकों से करें तैयारी…

कार्यक्रम कि शुरुआत में अधिष्ठाता कला संकाय डॉ. एम. एस. मिश्रा ने समस्त विश्वविद्यालय की ओर से डॉ. ए. के. जैन का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों को बेहतर चिकित्सा पद्धति के लिए अपने आपको तैयार करने के लिए शुभकामनाएं दी। इस वेबिनार में 100 से भी अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।


 


Read More:-छत्तीसगढ़ राज्य का पहला औद्योगिक क्षेत्र  BALCO में हुई चार ट्रांसजेंडरों की नियुक्ति

कार्यक्रम का संचालन डॉ. राधिका चंद्राकर सहायक प्राध्यापक योग द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. कप्तान सिंह एवं वरिष्ठ आचार्य योग विभाग द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया और ऑफलाइन माध्यम से इस कार्यक्रम को करने के लिए प्रस्ताव भी दिया गया।



Read More:-SRU में संयंत्र सुरक्षा के मुद्दे और चुनौतियों पर हुआ वेबिनार…

श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष महोदय डॉ. जे. के. उपाध्याय ने संस्थान के कुलसचिव डॉ. प्रताप सिंह, उपकुलसचिव भानु प्रताप सिंह, उपकुलसचिव चंद्रकांत मोहबिया, उपकुलसचिव संजीव कुमार के साथ संस्थान के समस्त शैक्षणिक व अशैक्षणिक स्टाफ को इस सफल वेबिनार के लिए शुभकामनाएं दी..



 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *